No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

New Safari and Harrier launched in bold look on the 27th anniversary of Safari : सफारी की 27वीं वर्षगांठ पर टाटा मोटर्स इंडिया ने अपनी दो एसयूवी सफारी और हैरियर का नया स्टील्थ एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल लिमिटेड एडिशन है, जिसके केवल 2,700 यूनिट की ही बिक्री की जाएगी। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जो इसे रेगुलर मॉडलों से अलग बनाता है। चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने कहा, टाटा मोटर्स लंबे समय से भारत में एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे रहा है। टाटा सफारी, जिसने भारतीय बाजार में एक लाइफस्टाइल एसयूवी की अवधारणा को पेश किया अब उसके घरेलू बाजार में 27 साल पूरे होने के अवसर पर नया स्पेशल स्टील्थ एडिशन लॉन्च किया है। 

Stealth एडिशन में ख़ास

हैरियर और सफारी स्टील्थ एडिशन, प्रसिद्ध लैंड रोवर D8 प्लेटफॉर्म से लिए गए मजबूत OMEGARC प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। स्टील्थ एडिशन को बिल्कुल नए स्टील्थ मैट ब्लैक फिनिश के साथ सजाया गया है, जो इन दोनों एसयूवी के लुक को और भी बेहतर बनाता है। हैरियर स्टील्थ दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 25.09 लाख रुपये और सफारी स्टील्थ (6 और 7 सीटर दोनों में उपलब्ध) की शुरुआती कीमत 25.74 लाख रुपये है।

Stealth एडिशन की कीमत

मॉडल कीमत (एक्स-शोरूम)

Harrier Stealth 25.09 लाख

Safari Stealth 25.74 लाख

पावर और परफॉर्मेंस

सफारी और हैरियर स्टील्थ एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है यानी ये दोनों एसयूवी मौजूदा पावरट्रेन ऑप्शन के साथ ही आते हैं। इनमें 2.0-लीटर की क्षमता का दमदार डीजल इंजन दिया गया है जो 165.70 एचपी की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

मिलते हैं ये फीचर्स

टाटा सफारी और टाटा हैरियर स्टील्थ एडिशन फीचर्स के मामले में भी काफी हद तक एक समान ही है। कार के इंटीरियर में ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री इसके केबिन को और भी प्रीमियम फील देता है। 19 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स पर दौड़ने वाले इस एसयूवी के केबिन में वॉयस-असिस्टेड डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

इनबिल्ट मैप माय इंडिया

31.24 सेमी के हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मनोरंजन के लिए आर्केड ऐप स्टोर, रिमोट कनेक्ट के लिए एलेक्सा होम 2 कार, नेविगेशन के लिए इनबिल्ट मैप माय इंडिया, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हरमन ऑडियोवर्क्स, स्लाइडिंग आर्म-रेस्ट और स्प्रिंकलर नोजल के साथ एक इमर्सिव JBL 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

इसकी सेफ्टी जबरदस्त

सेफ्टी के तौर पर स्टील्थ एडिशन में लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सुरक्षा दी गई है। जिसमें इंटेलिजेंट स्पीड असिस्ट फ़ीचर (सेगमेंट में पहली बार), 7 एयरबैग और 17 सेफ्टी फ़ंक्शन के साथ ESP समेत 21 फ़ंक्शनलिटी हैं, जो इसे अपने सेग्मेंट की सबसे सुरक्षित SUV में से एक बनाती हैं। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित White

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में उस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क