View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर में दिल्ली विधानसभा की आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक आतिशी से जुड़े विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। भाजपा की ओर से आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप लगाए जाने के बाद जालंधर निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इस एफआईआर में कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैहरा समेत एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

AAP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

इस मामले के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के जालंधर स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। इस झड़प का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा है।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हालात को काबू में लिया। पुलिस की कार्रवाई से बड़ा टकराव टल गया और दोनों पक्षों को शांत कराया गया।बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ दिल्ली विधानसभा में दिए गए एक वीडियो को लेकर है, जिसे लेकर अलग-अलग राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जालंधर में राजनीतिक तनाव बरकरार है।

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसा कोई जिला नहीं बचा है, जहां रोजाना हत्या की वारदात न हो रही हो। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि आप के विधायकों में बिल्कुल भी दम नहीं है और मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह फेल हो चुके हैं।

परगट सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी से सवाल करना चाहते हैं कि बेअदबी के चार बड़े मामले सामने आने के बावजूद आज तक एक इंच भी फाइल आगे क्यों नहीं बढ़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में सिखों और किसानों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया गया, इस संबंध में उन्होंने आवेदन भी दिया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक एसएसपी की कथित ऑडियो सामने आने के बाद उसे छुट्टी पर भेज दिया गया, लेकिन क्या उसकी फॉरेंसिक जांच करवाई गई। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए लोगों को डराया जा रहा है और मीडिया को चुप कराने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, उनके खिलाफ ऐसे दस पर्चे भी दर्ज कर दिए जाएं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ करार देते हुए कहा कि आप के नेता भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। जो करना है कर लो, 10 पर्चे दे दें वह डरते नहीं ।

परगट सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर चाहें तो उन्हें घर बुलाकर खुले मंच पर बहस कर लें। उन्होंने दिल्ली से आए मंत्रियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वाले तो चले जाएंगे, लेकिन जो मंत्री उनके घर के बाहर आए हैं, उन्हें पंजाब में ही रहना है और आगे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों का प्रदर्शन जालंधर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बकरीद (ईद-उल-जुहा) के उपलक्ष्य में

|

|

|

जालंधर नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों का प्रदर्शन जालंधर में

|

|

|

पंजाब के पटियाला में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ इस समय भीषण गर्मी की चपेट में

|

|

|

Jalandhar के कई रिहायशी इलाकों में आज बिजली सप्लाई प्रभावित

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क