View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

12:50 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

Vicky Kaushal film overtakes Gadar 2-Stree 2, Chhaava made top record in the second weekend : बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ ने एक और वीकेंड पूरा कर लिया है। एक नए वीकेंड में फिल्म ने फिर से थिएटर्स में जमकर भीड़ जुटाई। शुक्रवार और शनिवार को तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे जंप के साथ शानदार कमाई की है मगर असली कमाल तो संडे को हुआ जब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बावजूद ‘छावा’ के शोज के लिए थिएटर्स भरे रहे। विक्की की फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो अबतक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बना सकी है।

‘छावा’ का वीकेंड कलेक्शन

गुरुवार तक ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। पहले 7 दिन में ही विक्की की फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। शुक्रवार से फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ और पहले ही दिन फिल्म की कमाई में अच्छा जंप आया। 8वें दिन ‘छावा’ ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 14% ज्यादा था।

कमाई में बड़ा जंप आया है

शनिवार को कमाई में बड़ा जंप आया और ‘छावा’ ने 80% से ज्यादा ग्रोथ के साथ, 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। संडे को भारत-पाक क्रिकेट मैच के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। ‘छावा’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया है अब 10 दिन में विक्की कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

दूसरे वीकेंड का टॉप रिकॉर्ड

दूसरे वीकेंड के बाद ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 334 करोड़ रुपये से ज्यादा टोटल कलेक्शन कर लिया है और अब ये विक्की के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार मिलाकर, ‘छावा’ ने दूसरे वीकेंड में 109 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है। विक्की की फिल्म अब दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। ये पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। 

‘स्त्री 2’ के नाम था ये रिकॉर्ड 

इससे पहले ये रिकॉर्ड पिछले साल आई ‘स्त्री 2’ के नाम था। दूसरे वीकेंड में इस फिल्म ने 93 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर सनी देओल की ‘गदर 2’ थी, जिसका दूसरे वीकेंड में कलेक्शन 89 करोड़ था जबकि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने दूसरे वीकेंड में 88 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, ‘छावा’ ने रविवार को शनिवार से कम कमाई की है मगर एक बड़े क्रिकेट मैच के बावजूद जिस तरह इस फिल्म के लिए भीड़ जुटी। वैसा कम ही फिल्मों में होता है।  

करियर की सबसे बड़ी फिल्म 

सिर्फ 10 दिनों में ‘छावा’ विक्की के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 2015 और उसके बाद इंडस्ट्री में आए एक्टर्स की लिस्ट में अब विक्की अकेले स्टार हैं जिनके पास 300 करोड़ कमाने वाली सोलो फिल्म है। ‘छावा’ जिस तरह आगे बढ़ रही है। जल्द ही ये 400 क्लब में एंट्री लेगी और 500 करोड़ क्लब की रेस में शामिल हो जाएगी। अब देखना है कि 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी ‘छावा’ टोटल कितनी कमाई करती है। 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

ख़रिस्तान नेटवर्क : पंजाब में नशे के खिलाफ ‘जंग’ छेड़ने के आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के बड़े-बड़े दावों के बीच लुधियाना बस स्टैंड के बाहर का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की खुलेआम नशे की हालत में झूमती हुई और खुद को संभाल पाने में असमर्थ दिख रही […]

|

|

|

पंजाब में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण मौसम बदल गया है। जिसके कारण सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वही अब बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। वही बीते 24 घंटों में तापमान में 0.7 […]

|

|

|

जालंधर के कपूरथला-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार रात 10:30 बजे सिख जत्थेबंदियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के आरोप में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रहा। आरोप है कि एक महिला ने पिछले दो साल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप अलमारी में बंद रख […]

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 1 नवंबर 2025 से चीन से आयातित सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह कदम पहले से लागू टैरिफ के अलावा होगा। इसके साथ ही, अमेरिका ने सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण लागू […]

|

|

|

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहा जस्सा सिंह चौक के पास छह अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट और बूट हाउस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इलाके में अफरा-तफरी मची लोगों […]

|

|

|

पंजाब के होशियारपुर जिले के अधीन आने वाले दातारपुर क्षेत्र में आज बिजली कट लगेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वही इस दौरान दातारपुर, रकड़ी, भडियारां, गोईबाल, देपुर, पस्सी करोड़ा, दलवाली सहित आसपास के […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में शुक्रवार को बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के अंतिम संस्कार के बाद फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में दिक्कत के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिनमारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों […]

|

|

|

मारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क