पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फ्री करवा दिया। इसके बाद से वाहन बिना टैक्स चुकाए गुजर रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेताओं और किसानों ने रूरल एरिया की टूटी सड़कों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना शुरू किया।
सड़कों की मरम्म को लेकर किसानों को DC से बात करनी होगी
टोल फ्री होने से पहले टोल प्लाजा मैनेजर विपन किसानों से मिले। उन्होंने कहा कि वे किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन सड़कों की मरम्मत उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसके लिए किसानों को DC से बात करनी होगी।
पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर
धरने को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। टोल प्लाजा के आसपास 2-3 थानों की फोर्स और नजदीकी पुलिस चौकियों के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।