View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक डॉक्टर के किराए के घर से 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल, कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर की गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आदिल अहमद को 7 नवंबर को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री छिपाने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर फरीदाबाद के धौज इलाके में छापेमारी की गई। आदिल पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में डॉक्टर था और 2024 में इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।

छापेमारी में मिले हथियार और विस्फोटक सामग्री

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से असॉल्ट राइफल, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 3 मैगजीन, 84 कारतूस, 5 लीटर केमिकल, और लगभग 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया। यह सामग्री आरडीएक्स नहीं बल्कि अमोनियम नाइट्रेट जैसी ज्वलनशील वस्तु प्रतीत होती है। इसके अलावा 20 टाइमर, 24 रिमोट, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक वायरिंग, बैटरी, और भारी धातु के टुकड़े भी बरामद किए गए, जो आईईडी बनाने में इस्तेमाल हो सकते हैं।

एक और डॉक्टर गिरफ्तार

आदिल की निशानदेही पर पुलवामा से एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरीदाबाद से अल-फ़लाह विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले डॉ. मुज़म्मिल को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और जांच जारी है। उन्होंने जनता और मीडिया से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी का ही भरोसा करें।यह कार्रवाई हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है, जो संदिग्ध नेटवर्क और विस्फोटक सामग्री के स्रोत की गहराई से जांच कर रही हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के दोराहा में नेशल हाईवे पर

|

|

|

पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी लखबीर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर में बदमाशों ने एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम में लंबे समय से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लगातार ज्यूलर्स को निशाना बनाया

|

|

|

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास अमृतसर -दिल्ली हाईवे पर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क