कनाडा गए पंजाब के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मिंदर सिंह रिंपल पुत्र अमरीका सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मिंदर करीब 4 साल पहले कनाडा गया था और वहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।
बताया जा रहा है कि धर्मिंदर सिंह रात को अपने कमरे में सोया था, लेकिन सुबह काफी देर तक नहीं उठा। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के दौरान पता चला कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हो चुकी है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
धर्मिंदर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।परिवार ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए, ताकि गांव नडाली में उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।