ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एक्शन लेते हुए स्वंय संज्ञान लिया है। उनके धुरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल किए जाने पर आयोग ने संगरूर के SSP से जांच और रिपोर्ट तलब करने के आदेश जारी किए हैं।
सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान में आया
आयोग के अध्यक्ष जसवीर गढ़ी ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबरों में दावा किया गया है कि रवनीत सिंह बिट्टू ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
जानें क्या है पूरा मामला
यह विवाद रवनीत सिंह बिट्टू के धुरी दौरे से जुड़ा है। नगर निगम चुनाव के माहौल में बिट्टू की वहां ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हुई थी।
आरोप है कि इस गहमा-गहमी के बीच उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के खिलाफ अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया।