ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) में साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी रतन सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
जानकारी के मुताबिक रतन सिंह साइकिल पर सवार होकर डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घटना के समय चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी ASI हीरा लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।