ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री आनंदपुर साहिब के आगमपुर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंट सिटी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर दूर तक इसकी लपटें दिखाई देने लगी। आग लगने के बाद वहां पर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
बड़ा हादसा होने से टला
जैसे ही पता चला है कि आग लगी है उसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में आग लगने से सभी टेंट जलकर राख हो गए।
फायर ब्रिगेड को दी घटना की जानकारी
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पर अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।