ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले स्कूलों कई जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके साथ ही मेल में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। थ्रेट मेल मिलने के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं।
पीएम मोदी की रैली में न शामिल होने की चेतावनी दी
थ्रेट मेल में लिखा है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे मोहाली मेयर ऑफिस और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर IED ब्लास्ट किए जाएंगे। मेल पंजाब के आम लोगों को पीएम मोदी की रैली में शामिल न होने के लिए भी कहा गया है।

सिर्फ इतना ही नहीं मेल में दावा किया गया है, “खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, अब जालंधर-चंडीगढ़ में किसानों का, शहीद खालड़ा सतलुज का; शहीद निज्जर का… दुशमन मोदी आएगा। कोई भी परिवार, मोदी रैलियों में न जाए… नहीं मारे जाओगे बम धमाकों में।” वे गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ खड़े हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल kengakira@gmail.com आईडी से भेजी गई थी। मेल भेजने वाले ने धमकी दी है “रवनीत बिट्टू जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है… अब समय आ गया है, तुझे तेरे दादे बेअंत (पूर्व पंजाब सीएम) से मिलाने का।” इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
आपको बता दें कि 17 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और घोषणाओं के लिए चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं।