ख़बरिस्तान नेटवर्क : बारिश के मौसम के बीच में पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान हो गया है। पंजाब सरकार ने 31 जुलाई शुक्रवार को राज्यभर में सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। जिस कारण राज्य के सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज व सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।
शहीद ऊधम सिंह की शहीदी दिवस पर छुट्टी
आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने यह छुट्टी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस को लेकर की है। इसी वजह से 31 जुलाई को राज्यभर में छुट्टी का ऐलान किया गया है।