View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। शाहकोट के डीएसपी सर्वण सिंह बल ने बताया कि इस मामले में 17 जुलाई 2025 को शिकायतकर्ता रवीन कौर के बयान पर आरोपी अनमोल रतन के खिलाफ मुकदमा नंबर 164 दर्ज किया गया था।

पुलिस भर्ती का झांसा देकर वसूले 31.50 लाख रुपये
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रवीन कौर को डीएसपी, उसकी भतीजी संदीप कौर को इंस्पेक्टर और भाई हरदीप सिंह को हवलदार भर्ती कराने का भरोसा दिलाया था। इस बहाने उसने कुल 31 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी फरार हो गया और लगातार अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलता रहा।

तकनीकी निगरानी से आरोपी और पत्नी गिरफ्तार
डीएसपी बल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए थाना शाहकोट, सीआईए स्टाफ और टेक्निकल सेल की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। तकनीकी निगरानी के आधार पर अनमोल रतन और उसकी पत्नी मनदीप कौर को 8 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों का पांच दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू की।

नकली IPS दस्तावेज और आईडी कार्ड बरामद
पूछताछ के दौरान अनमोल रतन ने कबूल किया कि उसने खुद को IPS अधिकारी साबित करने के लिए नकली दस्तावेज तैयार किए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकली आईडी कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी की है।

ठगी के पैसे से दुकान, कार और कोठी में निवेश
जांच में पता चला कि आरोपी ने ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा संपत्ति और कारोबार में लगाया। पुलिस के अनुसार, शाहकोट में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में 17 लाख रुपये निवेश किए गए। इसके अलावा सियाज़ कार खरीदते समय 1.10 लाख रुपये दिए गए और नकोदर में कोठी खरीदने के लिए करीब 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया। पुलिस अब ठगी की पूरी रकम और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, हुईं इतनी मौतेंगुजरात में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर देखने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सूफी गायिका रितु नूरां और मंगी खान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के किसान एक बार फिर अपनी

|

|

|

पंजाब में प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीसपंजाब में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार सुबह-सुबह 2

|

|

|

भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र महीना सावन इस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क