गुड मॉर्निंग जी।
जालंधर के 9 चौक पर शुरू होने जा रहा ई-चालान
जालंधर शहर में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है। पूरा पढ़ें
जालंधर में पेट्रोल पंप पर बार-बार आग से दहशत
जालंधर के बस्ती मिट्ठू इलाके में रिहायशी क्षेत्र के बीच बने पेट्रोल पंप को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरा पढ़ें
कनाडा में पंजाबी युवक की Heart Attack से मौत
कनाडा गए पंजाब के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मिंदर सिंह रिंपल पुत्र अमरीका सिंह के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
नहीं रहे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र
मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूरा पढ़ें
पूर्व सरपंच समेत मां बेटों की जिंदा जलाकर ह’त्या
राजस्थान के अजमेर में पूर्व सरपंच मां-बेटे समेत 4 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। यह घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। पूरा पढ़ें
अब फ्री में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम
Meta ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए WhatsApp, Facebook और Instagram पर नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। पूरा पढ़ें
फिर विवादों में घिरी पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिख रही हैं। उनके नए गाने जोगी को यूट्यूब से हटा दिया गया है। पूरा पढ़ें
भाजपा ने 4 राज्यों में बदले सूबा प्रधान
भाजपा को पंजाब में नया प्रधान मिल गया है। बरनाला से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी हाईकमान ने राज्य का पार्टी प्रधान बनाया है। पूरा पढ़ें
पंजाब के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट ले ली है। मोहाली और जालंधर में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई, जबकि अगले 3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक पूरा पढ़ें
अमृतसर नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट
दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक वॉल्वो बस आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
29 मई को शुक्रवार है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 29 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
आज का राशिफल
मेष राशि- 29 मई के दिन सामने आने वाले बदलाव से निपटने के लिए तैयार रहें, भले ही वो आपको सरप्राइज कर दें। कभी-कभी हम जो सोल्यूशन तलाशते हैं, वे हमारे सामने ही होते हैं लेकिन डिस्ट्रैक्शन के कारण हम उन्हें देखने में नाकामयाब हो जाते हैं। लव के मामले में बहस में न पड़ना ही बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि- 29 मई के दिन आप क्वालिटी से समझौता किए बिना सभी पेशेवर लक्ष्य हासिल करें। रोमांस संबंधी प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन निकालें। अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित रखें। महत्वपूर्ण मौद्रिक डीसीजन लेने से बचें और आपका स्वास्थ्य भी पूरे दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि- 29 मई के दिन धन और प्रेम जीवन को लेकर सावधान रहना अच्छा है। आप न्याय करने में विश्वास रखते हैं। चुनौतियां मुश्किल लग सकती हैं लेकिन अक्सर यह छुपे हुए अवसर के समान होती हैं। अपने प्रेम जीवन में खुश रहें।
कर्क राशि- 29 मई के दिन पॉजिटिव एनर्जी के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। पॉजिटिव रहें और अपने लक्ष्यों का पीछा करते रहें। अच्छे मौकों को हाथ से खो देना या हार का अनुभव करना अच्छा फील नहीं होता है, लेकिन रियलिटी को एक्सेप्ट करना जरूरी है।
सिंह राशि- 29 मई के दिन अपने प्रेम संबंधी मुद्दों और दफ्तर की दिक्कतों को सावधानी से संभालें। इन्ही छोटी-मोटी चीजों से रिश्ता मजबूत होता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। याद रखें कि अन्य रास्ते और नए मौके हमेशा आपका इंतजार कर रहे हैं।
कन्या राशि- 29 मई के दिन अपनी एनर्जी को सही जगह इस्तेमाल करें। आज अपने शरीर और दिमाग की आवश्यकता को सुनना महत्वपूर्ण है। अपने चेहरे पर मुस्कान रखें क्योंकि यह आपके कॉन्फिडेंस को दर्शाता है।
तुला राशि- 29 मई के दिन अपनी प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दें। हर रिश्ते को समय-समय पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन हम उससे कैसे निपटते हैं, यह जरूरी है। यह भी सुनिश्चित करें कि आप आज पैसों को मैनेज समझदारी से करें।
वृश्चिक राशि- 29 मई के दिन आप पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आराम करें क्योंकि बॉडी को इसकी जरूरत है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन भारी वस्तुएं उठाने से बचें। पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी।
धनु राशि- 29 मई के दिन मुद्दों का सामना करने में जल्दबाजी करने के बजाय एक कदम पीछे हटें और भावनाओं को शांत होने का समय दें। विश्वास रखें कि मुश्किल घड़ी बीत जाएगी और परिणामस्वरूप आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा।
मकर राशि- 29 मई के दिन चुनौतियां जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन आप उनसे पार पाना जानते हैं। अपने प्रोफेशनल रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए मुद्दों की जांच करें। ऑफिस और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखें और सभी पेशेवर लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करें।
कुंभ राशि- 29 मई के दिन प्यार के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए शांत रहें। कार्यालय में आपकी उत्पादकता हाई रहेगी। आज स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन दोनों उत्तम रहेगा। आप सोच-समझकर इनवेस्टमेंट करने के लिए जरूरी डीसीजन ले सकते हैं।
मीन राशि- 29 मई के दिन आप चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होंगे। अपने आप पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें और टास्क को कंप्लीट करने में अपना समय लें। लाइफ और वर्क के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है।