गुड मॉर्निंग जी।
आज है भारतीय क्रिकेटर राहुल गांधी का जन्मदिन
पंजाब सरकार ने अमृतसर के SSP को किया बहाल
पंजाब सरकार ने अमृतसर रुरल के तत्कालीन SSP रहे आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह के निलंबन को समाप्त कर दिया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में सड़क हादसे में ASI की मौत
पंजाब के रोपड़ में घनौली के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के एक ASI की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, पूरा पढ़ें
परगट सिंह का AAP पर तीखा हमला
जालंधर में दिल्ली विधानसभा की आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक आतिशी से जुड़े विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पूरा पढ़ें
अयोध्या राममंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश
अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में सुबह 3 लोगों ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा पढ़ें
सीएम भगवंत मान का जालंधर दौरा रद्द
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज प्रस्तावित जालंधर दौरा रद्द कर दिया गया है। पूरा पढ़ें
पाकिस्तान गई सरबजीत कौर को लेकर नई UPDATE
भारत लौटने की प्रक्रिया के बीच सरबजीत कौर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय कि तरफ से विशेष यात्रा परमिट रोके जाने के बाद लाहौर में स्थानांतरित कर दिया गया है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में लग्जरी शोरुम पर फायरिंग
लुधियाना में दिनदहाड़े लग्जरी गाड़ियों के शोरुम पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आए थे और उन्होंने शोरुम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी है। पूरा पढ़ें
पंजाब में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 4 की मौत
पंजाब में आज सुबह घने कोहरे के बीच होशियारपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और पनबस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पूरा पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत
फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 साल के गुरजंट सिंह के रूप में हुई है, पूरा पढ़ें
जयपुर में बेकाबू ऑडी ने मचाई तबाही
जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के खराबास सर्किल पर रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार में दौड़… पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज अष्टमी – 10:20 ए एम तक है, आज रविवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 04:24 अपराह्न से 05:43 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज चित्रा – 06:12 पी एम तक का योग है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपका काफी शुभ रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप जो भी सोचेंगे, वह पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा और अगर आप चाहें तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
वृषभ राशि
यह समय स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताजनक रह सकता है। अनावश्यक मतभेदों में उलझने की आशंका है। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं लेकिन साथियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि
आज लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। किसी काम को लेकर भ्रम की स्थिति विवाद का कारण बन सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन व्यापार में नुकसान की आशंका है। बड़े आर्थिक फैसलों से बचें।
कर्क राशि
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। धार्मिक यात्रा या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
आज खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ और नए काम की शुरुआत के योग हैं। वाहन खरीदने की संभावना है।
कन्या राशि
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन लापरवाही न करें। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। व्यापार में जोखिम से बचें। परिवार में वाद-विवाद संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
आज यात्रा के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में नुकसान और साझेदार से मतभेद संभव हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक राशि
दिन अत्यंत शुभ रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में लाभ और परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।
धनु राशि
आज नया वाहन, मकान या व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
मकर राशि
स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न लें।
कुम्भ राशि
मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक व्यवसाय को लेकर चिंता बढ़ेगी। वाद-विवाद से बचें और संयम रखें।
मीन राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।



