ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के 2 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार धमकी देने वालों ने APJ और Police DAV School को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक ईमेल के जरिए स्कूल को यह धमकी दी गई है। जैसे ही इसका पता स्कूल मैनेजमैंट को चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत दोनों स्कूलों में पहुंची। पुलिस के साथ-साथ बम और डॉग स्कवॉयड टीमें भी मौके पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अभी तक स्कूलों में कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।