गुड मॉर्निंग जी।
आज है एक्ट्रैस सुधा शिवपुरी का बर्थडे
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, हुईं इतनी मौतें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि कुल 12 बच्चों की मौत हुई है, हालांकि अभी तक 9 बच्चों की मौत की पुष्टि सरकार ने नहीं हुई है। पूरा पढ़ें
खत्म हुआ ‘कुल्ले वाली सरकार का विवाद’
सूफी गायिका रितु नूरां और मंगी खान से जुड़ा ‘कुल्ले वाली सरकार’ विवाद आखिरकार शांत हो गया। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच रितु नूरां फगवाड़ा स्थित बाबा सोमनाथ जी के दरबार पहुंचीं। पूरा पढ़ें
लो जी हो गया पंजाब में छुट्टी का ऐलान!
बारिश के मौसम के बीच में पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान हो गया है। पंजाब सरकार ने 31 जुलाई शुक्रवार को राज्यभर में सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। पूरा पढ़ें
चंडीगढ़ में किसानों ने बाइक रैली निकाल किया विरोध
पंजाब के किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य अहम मुद्दों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया है। पूरा पढ़ें
हाईवे पर 2 बसों की टक्कर, हादसे में 5 की मौ’त
तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार सुबह-सुबह 2 बसों के बीच में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। पूरा पढ़ें
पंजाब में प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीस
पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी से स्कूल फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। क्योंकि पंजाब सरकार के ऑर्डिनेंस को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। पूरा पढ़ें
PM मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट की धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले स्कूलों कई जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी भरा ईमेल मिला है। पूरा पढ़ें
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा
राजस्थान के बालोतरा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा पढ़ें
Golden Temple के बाहर सगी बहनें के बीच मारपीट
पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) परिसर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब माथा टेकने आईं दो सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। पूरा पढ़ें
जालंधर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा
जालंधर के डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) में साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज अमावस्या – 03:12 सायं तक है, आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 03:54 अपराह्न से 05:38 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज पुनर्वसु – 12:09 ए एम, जुलाई 15 तक का योग है। चन्द्रमा आज मिथुन में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:33 प्रात: और सूर्यास्त 07:21 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज किस्मत आपके कदमों के साथ चलती नजर आएगी। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपका मिलनसार स्वभाव नए लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। हालांकि बातचीत में कटु शब्दों से बचना जरूरी होगा।
वृषभ राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। काम का दबाव बढ़ने से भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें और खर्चों पर भी नियंत्रण बनाए रखें। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मन थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। वहीं माताजी के लिए कोई प्यारा-सा उपहार खरीदकर उनका दिन खास बना सकते हैं।
मिथुन राशि
आज सफलता का रास्ता अच्छी योजना और धैर्य से होकर गुजरेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी गलती से मिली सीख भविष्य में आपके बहुत काम आएगी।
कर्क राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही अपनी राय दें।
सिंह राशि
आज का दिन सुखद और संतोष देने वाला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई आर्थिक मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। आय के नए स्रोत बनने से भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ेगा। यदि किसी को उधार दिया हुआ पैसा अटका था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह व्यापार में लाभ दिला सकती है।
कन्या राशि
आज आपकी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। बोलने से पहले सोचें और किसी सामाजिक कार्यक्रम में पहले दूसरों की बात ध्यान से सुनें। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी उन पर भारी पड़ेगी।
तुला राशि
आज धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें। भाई-बहनों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। दिखावे में किया गया खर्च बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। बातचीत के दौरान ऐसे शब्दों से बचें, जो जीवनसाथी को ठेस पहुंचा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सख्त रवैया अपना सकते हैं, लेकिन आपकी मंशा उनके भले की ही होगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। यात्रा की योजना बन सकती है और माता-पिता की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। धन का सही उपयोग करना आज बेहद जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में गुस्से पर काबू रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है।
मकर राशि
आज चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहेगा। दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा और इससे आपको भी आत्मसंतोष मिलेगा। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आदत पर लगाम लगाना जरूरी होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है।
कुंभ राशि
आज थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कानूनी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़ी किसी बड़ी डील करने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
मीन राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन कई छोटे-छोटे सुखद अनुभवों से भरा रहेगा। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन सकता है। पिताजी की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगी, इसलिए उसे नजरअंदाज न करें। संतान किसी खास चीज की इच्छा जता सकती है।