View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की हार्ड लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7361 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया, जिससे विमान को नुकसान पहुंचा।

विमान में कुल 56 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

यात्रियों में चीख-पुकार मच गई

जानकारी के मुताबिक, विमान ने शाम 7:55 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे रांची पहुंचना था। लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पायलट को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। इसी दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से रगड़ खा गया, जिससे तेज झटका लगा और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को नियंत्रित कर सुरक्षित रूप से एप्रन पर रोक लिया गया।

लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा

विमान रुकने के बाद सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा, जिससे वे काफी डर गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं।

इसके बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में इंजीनियरों ने विमान को उड़ान के लिए अयोग्य बताया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।

इस घटना का असर रांची से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की अगली उड़ान पर भी पड़ा। यात्रियों ने देर रात तक एयरपोर्ट पर इंतजार कराने और स्पष्ट जानकारी न देने का आरोप लगाया। विमान को पहले रात 9:40 बजे ग्राउंडेड घोषित किया गया था। बाद में एयरलाइंस ने वैकल्पिक विमान से छह से सात घंटे बाद यात्रा कराने की बात कही, लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी।आखिरकार इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए होटल और भोजन की व्यवस्था की गई। रांची से भुवनेश्वर जाने वाले 77 यात्रियों को रात में ही ठहराया गया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए बड़ी

|

|

|

जालंधर नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों का प्रदर्शन जालंधर में

|

|

|

जालंधर नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों का प्रदर्शन जालंधर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बकरीद (ईद-उल-जुहा) के उपलक्ष्य में

|

|

|

जालंधर नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों का प्रदर्शन जालंधर में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क