View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने से पिछले 20 दिनों में 7 मासूमों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों की मौत किडनी फेल होने से हुई। ज्यादातर बच्चों ने नागपुर के निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दूषित कफ सिरप से बच्चों की किडनियां फेल होने की बात सामने आई है। फिलहाल जिले में संबंधित कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गुन्नाडे ने जानकारी दी कि पहला संदिग्ध मामला 24 अगस्त को सामने आया था। 4 से 26 सितंबर के बीच परासिया क्षेत्र में 6 बच्चों की मौत हुई। वहीं, 5 बच्चे अभी भी छिंदवाड़ा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं। 27 सितंबर को बच्चों के सैंपल पुणे लैब भेजे गए हैं। असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। जिस कफ सिरप के सैंपल लिए गए हैं, उसमें डायएथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) मिला है।

क्या है डायएथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) ?

डीईजी एक औद्योगिक सॉल्वेंट है। इसका उपयोग पेंट, वार्निश, ब्रेक फ्लुइड और अन्य इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स में किया जाता है। जब यह शरीर में जाता है, तो डाइग्लाइकोलिक एसिड (डीजीए) में बदलकर किडनी और नसों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। बच्चों में यह जहर की तरह असर करता है और किडनी फेल होने तक की स्थिति ला सकता है।

डीईजी सिरप को पतला करता है। इसमें मीठापन व ठंडक होती है, जिससे बच्चे दवा आसानी से पी लेते हैं। यह ग्लिसरीन या प्रोपाइलीन ग्लाइकोल से बेहद सस्ता है, इसलिए कंपनियां सिरप की मात्रा बढ़ाने व लागत घटाने के लिए इसका उपयोग करती हैं, जबकि दवाओं में डीईजी का इस्तेमाल कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।

जान गंवाने वाले मासूमों की सूची 

दिव्यांश चंद्रवंशी (7 वर्ष) – डुड्डी

अदनान खान (5 वर्ष) – न्यूटन चिखली

हेतांश सोनी (5 वर्ष) – उमरेठ

उसैद (4 वर्ष) – परासिया

श्रेया यादव (18 माह) – परासिया

विकास यदुवंशी (4 वर्ष) – दीघावानी

योगिता विश्वकर्मा (5 वर्ष) – बोरिया

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2016 में लागू की गई नोटबंदी का

|

|

|

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क

|

|

|

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के लिए वर्क एंड हॉलिडे (लॉटरी)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क