सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

3:56 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

White liquid started coming out from 20 year old Neem tree, people arrived with pots that smelled like water : हरियाणा के जींद में एक गांव है खरकभूरा। यहां अचानक 20 साल पुराने नीम के पेड़ से बिल्कुल दूध जैसा सफेद तरल पदार्थ निकलने लगा। जैसे ही इसकी भनक लोगों को लगी वो लोटा लेकर वहां पहुंचे। उस तरल पदार्थ को घर ले जाने लगे तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव में पहुंची। उन्होंने तरल पदार्थ का सैंपल लिया। साथ ही लोगों से अपील की कि वो इस तरल पदार्थ का गलती से भी सेवन न करें। यही नहीं, कुछ लोग को इसे चमत्कार मानकर नीम के पेड़ की पूजा करने लगे। 

तरल पदार्थ नारियल के पानी की तरह हैं

यह तरल पदार्थ 20 दिन से लगातार निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ से निकलने वाला तरल पदार्थ नारियल के पानी की तरह हैं। वहीं, कुछ लोग इसे दूध बता रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो इस तरल को बोतलों में भरकर अपने घर भी लेकर जा रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि जो सफेद तरल निकल रहा है उसका इस्तेमाल न करें।  

जांच करने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम

मंगलवार को स्वास्थ्य, वन, पंचायत एवं जन स्वास्थ्य विभाग की टीम नीम के पेड़ से निकल रहे पानी के निरीक्षण के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग उचाना से टीम में शामिल एमपीएचडब्ल्यू विक्रम श्योकंद ने बताया कि यह एक रासायनिक प्रक्रिया है। नीम के पेड़ से निकल रहे पानी में चमत्कार जैसी कोई बात नहीं है। ग्रामीण किसी प्रकार के अंधविश्वास में न पड़ें।

इस पदार्थ का उपयोग हो सकता है घातक

सरपंच प्रतिनिधि संजीव, कानूनगो रामबिलास ने इस बारे में लोगों को विस्तार से समझाया। वन राजिक अधिकारी ने बताया कि यह पेड़ों में फंगल इंफेक्शन जैसी एक बीमारी हैं। बिना किसी जांच के इस पानी का प्रयोग घातक हैं। यह पेड़ की झिल्ली फटने से हो सकता हैं जिस कारण पेड़ पानी अवशोषित नहीं कर पाता और ये पानी बाहर निकाल देता है।

बीमारी ठीक करने के लिए लोग कर रहे सेवन

कई लोगों ने सफेद तरल पदार्थ को चखा भी और उन्होंने बताया कि दूध की तरह दिख रहा ये पदार्थ नारियल के पानी की तरह लगता है। कई लोग इसे बाबा रथपूरी का चमत्कार बता रहे हैं। लोग इसका सेवन आस्था से जोड़ कर रहे हैं। कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों की आस्था बढ़ रही है।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट (Robotic Knee Replacement) के किंग माने जाने वाले जालंधर के ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के डॉ. हरप्रीत सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉ. सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क प्रेस्बिटेरियन हॉस्पिटल में आयोजित रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में हिस्सा लिया। इस भागीदारी को जालंधर और […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में पूर्व विधायक के पोते पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गोलियां मारने के बा हमलावर बाइक से फरार […]

|

|

|

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे IGI एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा। अमेरिका ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के तीन नागरिक शामिल हैं, अनमोल और पंजाब के दो अन्य […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में युवाओं के सिर से स्टंटबाजी का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सख्त कार्रवाई और लगातार चालान काटने के बावजूद युवाओं में कानून का कोई खौफ नहीं है। वे सरेआम सड़कों पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा के मुख्य बाजार में मंगलवार देर शाम शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर हथियारबंद युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हमले के बाद शहर का माहौल गरमा गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा […]

|

|

|

जालंधर शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वही चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सबसे व्यस्त बाजारों में भी आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला दिलकुशा मार्किट से सामने आया है, जहां न्यू मॉडल हाउस का एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा और कुछ ही […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आर्ट ऑफ लिविंग को यह सूचित करते हुए अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवीय नेतृत्व के प्रतीक, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी इस नवम्बर माह में पंजाब आ रहे हैं। हजारों लोग गुरुदेव की पावन उपस्थिति में ध्यान, ज्ञान, जाप और संगीत की आनंददायक […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के 7 नंबर स्कीम स्थित सरकारी क्वार्टरों में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। केंद्रीय जेल में तैनात निजी सुरक्षा कंपनी (पैसको) के सुरक्षा गार्ड गुरप्रीत सिंह ने अपनी सरकारी AK-47 राइफल से अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम […]

|

|

|

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते रेलवे ने यात्रा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी सूची में पंजाब से चलने और पंजाब पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। ये रद्दीकरण 1 दिसंबर 2025 से 3 […]

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क