View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिर गया, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर अभी भी मलबे में फंसा हुआ है।

यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, जब तेज बारिश और आंधी के कारण पुल का स्लैब भरभराकर नीचे गिर गया। उस समय कई मजदूर स्लैब के नीचे और आसपास मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान लोकेंद्र निषाद (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30) और पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) के रूप में हुई है। एक अन्य मजदूर राजेश पाल (42) अभी भी मलबे में दबा हुआ है, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।इधर, जिले में आए आंधी-तूफान से कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कई मकानों के टीनशेड उड़ने की भी खबर है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 8 नगर निगम और 75

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रितु मीर नूरां एक बार फिर चर्चा

|

|

|

जालंधर के 9 चौक पर शुरू होने जा रहा ई-चालानजालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क