View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार राज्य के कई हिस्सों से मानसूनी बादल छंट गए हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में बादलों का घनत्व अधिक दिखाई दे रहा है, जबकि जालंधर, लुधियाना, कपूरथला और नवांशहर में भी बादलों की हल्की पट्टी बनी हुई है।

इसके विपरीत बठिंडा, मानसा, मुक्तसर और फाजिल्का जैसे मालवा क्षेत्र के जिलों में बादल लगभग गायब नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह मोहाली और जालंधर में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मौसम सामान्य हो गया और बारिश की गतिविधियां थम गईं।

18 जुलाई तक कमजोर रह सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 जुलाई के बीच पंजाब में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। बारिश कम होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भी पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। केवल सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है।

हिमाचल में सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश
पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में जुलाई के शुरुआती दिनों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार 1 से 12 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य रूप से 85.6 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार इसी अवधि में 119.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यानी अब तक सामान्य से करीब 40 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में अब भी वर्षा की कमी बनी हुई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के बीच कुछ भी ठीक

|

|

|

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित 66 केवी बिजली सब-स्टेशन

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है एक्ट्रैस सुधा शिवपुरी का बर्थडे गुजरात

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने खुद को IPS

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क