पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलन कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, पंजाब के सभी स्कूल 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक बंद रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
बता दे कि यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें। गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोबारा खुलेंगे।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।