गुड मॉर्निंग जी।
आज है मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का जन्मदिन
CM मान ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों लिए किया बड़ा ऐलान
पंजाब सरकार ने गुरदासपुर में शहीद हुए 2 पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पूरा पढ़ें
पंजाब सरकार ने लॉन्च की ‘मेरी रसोई स्कीम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद मेरी रसोई स्कीम लॉन्च करने का ऐलान किया। इस स्कीम के तहत राज्य के 40 लाख परिवारों को फूड किट दी जाएगी। पूरा पढ़ें
जालंधर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई
जालंधर के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क पर लगे एक खंभे से जा टकराई। जिसके बादकार सड़क के बीचों-बीच आकर रुक गई। पूरा पढ़ें
जालंधर में दो मार्च को होंगे पुरातन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन
जालंधर में दो मार्च को ऐतिहासिक दिन होगा, जब पुरातन सोमानाथ ज्योतिर्लिंग के दो शिवलिंग के लोग दर्शन करेंगे। आर्ट आफ लिविंग की ओर से करवाए जा रहे इस भव्य आयोजन में शहर भर की संस्थाएं पूरा पढ़ें
तरनतारन नवविवाहिता फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
तरनतारन के पट्टी में पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता फायरिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है। गोली चलाने वाला आरोपी नवविवाहिता से शादी करना चाहता था, पूरा पढ़ें
पंजाब में नेशनल हाईवे पर एक बाद एक टकराई 10 गाड़ियां
संगरुर में सुबह-सुबह धुंध के कारण बड़ा हादसा हो गया। जहां बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। पूरा पढ़ें
इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट तेजस हादसे का शिकार
इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट तेजस हादसे का शिकार हो गया। पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पूरा पढ़ें
सुखपाल खैहरा के घर पर JCB लेकर पहुंची पुलिस
कपूरथला में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के घर का बाहर माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। क्योंकि जेसीबी मशीन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स उनके घर पहुंची। पूरा पढ़ें
पंजाब भर में वकीलों की हड़ताल
जालंधर समेत पूरे पंजाब में वकीलों ने तीन प्रमुख नियमों के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के चलते आज राज्य की अदालतों में कोई भी वकील पेश नहीं हुआ पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
24 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 26 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्वर्ग लोक की भद्रा है। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से होलाष्टक आरंभ हो रहे है।
आज का राशिफल
मेष
24 फरवरी के दिन क्लियर कम्युनिकेशन को प्रायोरिटी देना महत्वपूर्ण होगा। आज का दिन पैसों के मामले में प्रॉफिटेबल रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी आंखें खुली रखें, जो प्रॉफिट दिला सकते हैं। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा।
वृषभ
24 फरवरी के दिन अपने रिश्तों पर एक नया नजरिया देखने को मिलेगा। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। चाहे प्यार, करियर, पैसा या हेल्थ हो, नए अवसर खुद ही सामने आएंगे। इन बदलावों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए खुला दिमाग रखें।
मिथुन
24 फरवरी के दिन आपके रिश्ते, करियर, धन और सेहत के मामले में कई बदलाव हो सकते हैं। इन परिवर्तनों को पॉजिटिव सोच के साथ अपनाएं। मिथुन राशि के जातकों को व्यक्तिगत विकास, अपने करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क
24 फरवरी के दिन संतुलन आपके कनेक्शन को मजबूत करेगा। ये दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। बदलाव और विकास के मौकों को अपनाएं, क्योंकि यह समय प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों क्षेत्रों में ग्रोथ का वादा कर रहा है।
सिंह
24 फरवरी के दिन प्रोडक्टिव एनर्जी सुनिश्चित करने के लिए सेल्फ केयर को प्राथमिकता दें। पैसों के मामले में पॉजिटिव दृष्टिकोण बनाए रखें। नए अवसरों को अपनाएं, रिश्तों को संवारें और सेहत पर ध्यान दें।
कन्या
24 फरवरी के दिन जरूरी डिसीजन लेने के लिए अच्छा समय है, जो आपके रिलेशन और करियर को पॉजिटिव रूप से प्रभावित कर सकता है। पैसों के मामले में सावधानी के साथ आगे बढ़ें, और एक्टिव रहें।
तुला
24 फरवरी के दिन संतुलन महत्वपूर्ण है। यह दिन उत्साह और चुनौतियों से भरपूर रहने वाला है। करियर और पर्सनल लाइफ में विकास के अवसरों के साथ, आप खुद को एनर्जेटिक और मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार पाएंगे।
वृश्चिक
24 फरवरी के दिन अपनी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखें। आज का दिन जीवन के सभी पहलुओं में चमकने का दिन है। चाहे प्यार, करियर, पैसा, या हेल्थ का मामला हो, विकास और सुधार के अवसर मिल सकते हैं।
धनु
24 फरवरी के दिन चाहे वह रिलेशनशिप, करियर, या स्वास्थ्य का मामला हो,आज पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलेंगे। आपकी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने से आपको लव, करियर, धन और स्वास्थ्य में, लाभ पाने में मदद मिलेगी।
मकर
24 फरवरी का दिन प्यार, करियर, वित्त और स्वास्थ्य में सकारात्मकता और विकास ला सकता है। आज आपको अपनी नैचुरल स्किल्स पर भरोसा रखना चाहिए। संतुलन बनाए रखने और मामूली मुद्दों को सॉल्व करने की कोशिश करें।
कुंभ
24 फरवरी के दिन परिवर्तनों को अपनाएं। अपने इंट्यूशन को खुद का मार्गदर्शन करने दें। आज कॉन्फिडेंस के साथ सभी चुनौतियों को पार करें और जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता और खुशी हासिल करें।
मीन
24 फरवरी के दिन ग्रहों की चाल आपको पॉजिटिव एनर्जी मेंटेन करने की सलाह देती है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को समान रूप से प्राथमिकता दें। रिलेशन, करियर, धन और सेहत के मामले पर ध्यान देने की जरूरत होगी।