ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हरचरण सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही कहा कि अगर 2 महीने के अंदर केस शुरू नहीं होता तो भुल्लर जमानत के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के लिए दोबारा अपील करने के लिए स्वतंत्र हैं।
CBI ने भ्रष्टाचार केस में किया था अरेस्ट
बता दें कि पूर्व DIG हरचरण सिंह को सीबीआई ने 16 अक्टूबर को मोहाली ऑफिस से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके घर से सात करोड़ 50 लाख रुपए, महंगी घड़ियां, शराब और गाड़ियों की चाबियां बरामद हुई थीं।