गुड मॉर्निंग जी।
पुणे में जहरीली शराब से 15 की मौत
पुणे में जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे के दौरान 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरा पढ़ें
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किलें
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एक्शन लेते हुए स्वंय संज्ञान लिया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में बदमाशों ने युवती को लूटा
लुधियाना में 2 बदमाशों ने घर जा रही एक युवती को रास्ते में रोक लिया और चाकू की नोंक पर उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। पूरा पढ़ें
लुधियाना में ज्यूलरी शॉप से लाखों की लूट
लुधियाना के जगराओं में लुटेरों ने एक ज्यूलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। लुटेरे दुकान के अंदर तेजधार तलवार और पिस्तौल लेकर अंदर घुसे। पूरा पढ़ें
जालंधर में मां की बहादुरी से टली बड़ी वारदात
जालंधर में एक मां की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक 3 साल की मासूम बच्ची किडनैप होने से बच गई। पूरा पढ़ें
पंजाब में ट्रेन और बोलेरो गाड़ी के बीच टक्कर
लुधियाना में सुबह-सुबह साढ़े 10 बजे करीब रेलवे विभाग को जानकारी मिली की पैसेंजर ट्रेन और बोलेरो गाड़ी में एक्सीडेंट हो गया है। पूरा पढ़ें
चुनाव में AAP ने मारी बाजी, इतनी सीटों पर किया कब्जा
पंजाब निकाय चुनाव के 115 काउंटिंग सेंटरों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों और नतीजों में आम आदमी पार्टी 220 से अधिक सीटें जीतकर सबसे आगे चल रही है पूरा पढ़ें
पंजाब में कर्मचारियों की मौज! जून में 5 दिन की छुट्टियां
पंजाब के लोगों के लिए भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। जहां एक तरफ स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तैयारी चल रही है, पूरा पढ़ें
जालंधर में चुनमुन चौक पर 2 गाड़ियों की टक्कर
जालंधर में चुनमुन चौक के पास वीरवार दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा XUV के एयरबैग्स तक खुल गए। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज शनिवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 08:51 प्रात: से 10:35 प्रात: तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज विशाखा – 01:20 पी एम तक का योग है। चन्द्रमा आज तुला में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:24 प्रात: और सूर्यास्त 07:13 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। काम ज्यादा रहेगा, इसलिए थकान भी महसूस हो सकती है। हालांकि मेहनत का फायदा मिलेगा। घर के लोग आपका साथ देंगे। पैसों की हालत ठीक रहेगी, बस बेवजह खर्च करने से बचें। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और आराम भी करें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलने के योग हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्यार बना रहेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी रहेंगे। खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नए बदलाव लेकर आ सकता है। काम बढ़ सकता है, लेकिन फायदा भी मिलेगा। रिश्तों में पहले से ज्यादा समझ बढ़ेगी। जो लोग अकेले हैं, उनकी किसी नए इंसान से बात शुरू हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत में थकान महसूस हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों की इज्जत और पहचान बढ़ सकती है। ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। हालांकि बाहर का खाना कम खाएं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पैसा धीरे-धीरे बढ़ेगा। सेहत भी पहले से बेहतर महसूस होगी।
तुला राशि- तुला राशि वालों को इस समय शांत रहकर काम करना होगा। छोटी-छोटी बातों पर टेंशन लेने से बचें। काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। रिश्तों में समझदारी जरूरी रहेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत में थकान रह सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में फायदा मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी खास इंसान से मुलाकात भी हो सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। खर्च बढ़ सकते हैं। रिश्तों में बहस करने से बचें। आराम करना जरूरी रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। काम थोड़ा ज्यादा रह सकता है। रिश्तों में धैर्य रखना जरूरी होगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। करियर और बिजनेस में फायदा मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पैसों की स्थिति बेहतर होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।