सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

4:10 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

Mahashivratri is considered an important festival, Bholenath gives special blessings : महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। दरअसल, चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है तो महाशिवरात्रि के दिन जो लोग भगवान शिव का पूजन करते हैं। भगवान भोलेनाथ उन पर विशेष कृपा करते हैं।

साधक के कष्टों का निवारण, भाग्य में वृद्धि 

इस दिन महिलाएं जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ और देवी पार्वती की पूजा करने से साधक के कष्टों का निवारण होता है और उसके भाग्य में भी वृद्धि के योग बनते है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी, बुधवार को रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजन मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि में रात्रि के पूजन का विधान है इसलिए 26 फरवरी को रात में महादेव का पूजन किया जाएगा।

निशिथ काल का समय- 27 फरवरी को निशित काल रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

– प्रथम पहर पूजन का समय 26 फरवरी को शाम 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

– दूसरा पहर के पूजन का समय 26 फरवरी को रात 9 बजकर 26 मिनट से 27 फरवरी को अर्धरात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

– तीसरे पहर के पूजन का समय 27 फरवरी को अर्धरात्रि 12 बजकर 34 मिनट से सुबह 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

– चौथे पहर के पूजन का समय 27 फरवरी को सुबह 3 बजकर 41 मिनट से सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन महादेव का जलाभिषेक का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह 6 बजकर 47 बजे से सुबह 9 बजकर 42 बजे तक जल चढ़ाया जा सकता है। इसके बाद मध्यान्ह काल में भी सुबह 11 बजकर 06 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 बजे तक जल चढ़ाया जा सकता है फिर दोपहर 3 बजकर 25 बजे से शाम 6 बजकर 08 बजे तक भी जलाभिषेक किया जा सकता है और आखिरी मुहूर्त रात में 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और रात 12.01 बजे तक रहेगा।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक 

महाशिवरात्रि के चारों पहर के पूजन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक होता है और उसके बाद हवन किया जाता है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शंकर की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके पश्चात आठ लोटे केसर मिश्रित जल अर्पित करें। पूरी रात दीप प्रज्वलित रखें और चंदन का तिलक लगाएं। 

“ऊं नमो भगवते रूद्राय” मंत्रों का जाप करें 

भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र एवं दक्षिणा अर्पित करें। अंत में केसर युक्त खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें। इस पावन दिन पर “ऊं नमो भगवते रूद्राय”, “ऊं नमः शिवाय रूद्राय शम्भवाय भवानीपतये नमो नमः” मंत्रों का जाप करें और शिव पुराण का पाठ अवश्य करें। महाशिवरात्रि की रात्रि में जागरण का भी विशेष महत्व है।

महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये खास उपाय

1. शिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने से दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

2. महाशिवरात्रि की रात्रि में शिव मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करें और शिवलिंग के पास देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

3. यदि आपके मंदिर में शिवलिंग नहीं है तो महाशिवरात्रि के दिन अपने घर पर छोटा सा शिवलिंग लाए और विधि-विधान से अभिषेक करके स्थापित करें। ऐसा करने से घर से दुख दरिद्रता दूर होती है।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट (Robotic Knee Replacement) के किंग माने जाने वाले जालंधर के ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के डॉ. हरप्रीत सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉ. सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क प्रेस्बिटेरियन हॉस्पिटल में आयोजित रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में हिस्सा लिया। इस भागीदारी को जालंधर और […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में पूर्व विधायक के पोते पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गोलियां मारने के बा हमलावर बाइक से फरार […]

|

|

|

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे IGI एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा। अमेरिका ने कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के तीन नागरिक शामिल हैं, अनमोल और पंजाब के दो अन्य […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में युवाओं के सिर से स्टंटबाजी का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सख्त कार्रवाई और लगातार चालान काटने के बावजूद युवाओं में कानून का कोई खौफ नहीं है। वे सरेआम सड़कों पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा के मुख्य बाजार में मंगलवार देर शाम शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर हथियारबंद युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हमले के बाद शहर का माहौल गरमा गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा […]

|

|

|

जालंधर शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वही चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे सबसे व्यस्त बाजारों में भी आसानी से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला दिलकुशा मार्किट से सामने आया है, जहां न्यू मॉडल हाउस का एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा और कुछ ही […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आर्ट ऑफ लिविंग को यह सूचित करते हुए अति प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवीय नेतृत्व के प्रतीक, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी इस नवम्बर माह में पंजाब आ रहे हैं। हजारों लोग गुरुदेव की पावन उपस्थिति में ध्यान, ज्ञान, जाप और संगीत की आनंददायक […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के 7 नंबर स्कीम स्थित सरकारी क्वार्टरों में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। केंद्रीय जेल में तैनात निजी सुरक्षा कंपनी (पैसको) के सुरक्षा गार्ड गुरप्रीत सिंह ने अपनी सरकारी AK-47 राइफल से अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम […]

|

|

|

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते रेलवे ने यात्रा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी सूची में पंजाब से चलने और पंजाब पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। ये रद्दीकरण 1 दिसंबर 2025 से 3 […]

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क