View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Rohit Sharma created history with a century against England : रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 76 गेंदों में तूफानी शतक ठोककर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस शतक से महान सचिन तेंदुलकर का एक नहीं, बल्कि दो रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। भारतीय कप्तान ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक लगाया, जिससे भारत ने 305 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। रोहित ने 132.22 की स्ट्राइक रेट से 90 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी से उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, जिसमें सचिन तेंदुलकर के दो रिकॉर्ड भी शामिल रहे।

सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

कटक में रोहित का शतक उनके 30वें जन्मदिन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उनका 36वां शतक था। इसके साथ ही 37 साल के रोहित ने अब 30 साल की उम्र के बाद किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले, सचिन तेंदुलकर ने 30 की उम्र में 35 शतक लगाकर इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया हुआ था।

सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा – 36*

सचिन तेंदुलकर – 35

राहुल द्रविड़ – 26

विराट कोहली – 18

सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड भी तोड़ा

रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 15285 रनों के साथ रोहित इस मैच से पहले से पहले तीसरे स्थान पर थे, लेकिन अब उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। रोहित के नाम बतौर ओपनर अब 15404 रन हो गए हैं।

भारतीय ओपनर लिस्ट में सबसे ऊपर 

सचिन ने भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 15335 रन बनाए थे। सचिन ने अपने डेब्यू के 5 साल बाद ही वनडे में ओपनिंग करना शुरू किया, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी की। वीरेंद्र सहवाग सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनरों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इस भारतीय दिग्गज ने बतौर ओपनर 15758 रन बनाए।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क