View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Salman Khans problems are not going away, his biggest enemy is released from jail : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सलमान खान वैसे किसी से डरते नहीं है और उनकी सिक्योरिटी को छू भी नहीं सकता है। ऐसे में फिर भी उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता है। उनके फैंस भी उनकी सलामती की हमेशा दुआ करते रहते है। अब खबरें आ रही हैं की सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन जो जेल में था वह जेल से बाहर आ गया है। इससे ना सिर्फ सलमान बल्कि उनके चाहने वाले भी चिंतित हो चुके है।

वसीम और संदीप को जमानत

दरअसल, हम सलमान खान के उन दुश्मनों की बात कर रहे हैं जो सलमान की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में दो आरोपियों वसीम चिकना और संदीप बिश्नोई को जमानत दे दी है।

अपर्याप्त सबूतों का हवाला 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपर्याप्त सबूतों का हवाला देते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को जमानत दे दी। यह साजिश कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा रची गई थी।

सलमान के घर की रेकी 

बता दें सलमान के घर की रेकी करने वाले आरोपियों की पहचान वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना, गौरव भाटिया, धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप और जीशान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई थी। वहीं पांचवें आरोपी को 3 जून को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। 

धीरे गाड़ी चलाते सलमान

मुंबई पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी करीब डेढ़ महीने से सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर नजर रख रहे थे। इसके लिए उन्होंने वहां एक कमरा किराए पर ले रखा था। उन्हें पता था की हिट एंड रन केस के बाद सलमान धीरे गाड़ी चलाते हैं, इसलिए उन्होंने पनवेल के रास्ते में हमला करने की योजना बनाई।

सबूत के अभाव में छोड़ा

अदालत में कहा गया कि वसीम और संदीप उस व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा थे जहां सलमान खान की हत्या की साजिश पर चर्चा की गई थी। लेकिन वे दोनों अभिनेता पर हमले में सीधे तौर पर शामिल नहीं दिखते हैं। 

बॉम्बे HC ने दी जमानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की हत्या के इरादे से उनके पनवेल फार्महाउस की रेकी करने के दो आरोपियों को जमानत दे दी है। दोनों आरोपियों ने जून 2024 में सलमान के फार्महाउस की रेकी की थी। जस्टिस एन.आर. बोरकर ने उन्हें जमानत दे दी की उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

श्रीलंका भागने वाले थे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के संपर्क में थे और सोशल मीडिया पर जुड़े उनके फॉलोअर्स का भी इस्तेमाल कर सकते थे। इनमें अजय कश्यप को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहा था और वह हथियारों की तस्करी में भी शामिल था। पाकिस्तान एंगल की जांच जारी है। 

60-70 गुर्गे रखे थे नजर 

इसके अलावा पुलिस को पता चला कि लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के करीब 60-70 गुर्गे मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात में सलमान खान पर नजर रख रहे थे। वे नाबालिगों के जरिए हमले की साजिश रच रहे थे और हमले के बाद नाव से कन्याकुमारी होते हुए श्रीलंका भागने की योजना थी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दामाद नहीं हैं, जो जेल में बैठकर खिलाएंगे : बंगाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में सरकार आते ही भाजपा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी एक्टर योगराज सिंह की मुश्किलें थमने

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों,

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पठानकोट में भारतीय सेना और

|

|

|

मोगा में कांग्रेस और आप समर्थकों की बीच झड़पमोगा में

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियानाा में सरकारी महिला कर्मचारी की ट्रक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क