ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज का सफाईकर्मी यूनियन ने विरोध किया। जालंधर में नगर निगम में इस मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रैस कॉन्फ्रैंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि वह पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं। जिस कारण वह जालंधर के श्री राम चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे।