View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गैंग के करीबी सहयोगी नीतिश कौशल उर्फ ‘लाला’ को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कर लिया है।

FBI के मुताबिक, नीतिश कौशल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई इलाकों में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।

इससे पहले 25 जून 2026 को अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उसके खिलाफ RICO एक्ट के तहत संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

विदेश तक फैलाया गैंग का नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार, नीतिश कौशल जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप (OCG) का सक्रिय सदस्य है। उस पर आरोप है कि उसने गैंग का नेटवर्क पंजाब से बाहर अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों तक फैलाने में अहम भूमिका निभाई।

कई गंभीर मामलों में आरोपी

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, नीतिश कौशल पर हत्या, हत्या की साजिश, अपहरण, जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई, मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और RICO एक्ट के तहत कई गंभीर आरोप हैं।

‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत कार्रवाई

FBI, अमेरिकी न्याय विभाग, कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चला रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य भारत, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क पर कार्रवाई करना है।

FBI ने जारी की चेतावनी

FBI ने नीतिश कौशल को हथियारबंद और बेहद खतरनाक बताया है। एजेंसी का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल सकता है। लोगों से अपील की गई है कि यदि उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो खुद कार्रवाई करने के बजाय तुरंत संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचना दें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मानसून की बारिश थम गई

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर छिड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सतलुज को लेकर मामला थमने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में एक महिला ने अपने तीन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क