View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Coach revealed, Mohammed Shami will get a place in the last T20 : टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है अब पांचवां और आखिरी मैच खेला जाना है और रविवार 2 फरवरी को ये मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। अब सवाल ये है कि टीम इंडिया इस मैच में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिर से मौका देगी। टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने इसका जवाब भी दे दिया है। मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मॉर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस सवाल का जवाब दिया जो हर क्रिकेट फैन के मन में था। मॉर्कल ने कहा, “उन्हें शायद अगले मैच में मौका मिलेगा। हम देखेंगे कि क्या होता है। मगर हां, उन्हें टीम में वापस देखकर अच्छा लगा है, जहां वो युवा गेंदबाजों के साथ अपने अनुभव और अपने ज्ञान को बांट रहे हैं। ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है।”

शमी के खेलने पर क्या बोले कोच?

चोट के कारण पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे मोहम्मद शमी ने इसी टी20 सीरीज से वापसी की। हालांकि अभी तक खेले गए 4 मुकाबलों में से उन्हें सिर्फ एक में ही मौका मिला है। पहले और दूसरे मैच में उनकी फिटनेस को लेकर सतर्कता बरतते हुए नहीं खिलाया गया था लेकिन तीसरे मैच में वो मैदान पर उतरे। इसके बाद चौथे टी20 से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था, जिसने सबको हैरान कर दिया। इसके बाद ही हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या उन्हें आखिरी मैच में खिलाया जाएगा। 

कैसी बॉलिंग कर रहे मोहम्मद शमी?

मॉर्कल ने साथ ही उन अटकलों पर विराम लगा दिया जो शमी की लय और फॉर्म को लेकर जताई जा रही थीं। उन्होंने साफ किया कि शमी नेट्स में अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं और बल्लेबाजों को परेशान करते दिखे हैं। गेंदबाजी कोच के इन बयानों से ये तो साफ हो गया है कि शमी फिलहाल फिटनेस के मोर्चे पर तैयार दिख रहे हैं, जबकि फॉर्म की बात करें तो प्रैक्टिस में वो धारदार नजर आ रहे हैं बस अब ये देखना बाकी है कि क्या वो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस धार को मैदान पर मैच में दिखा पाएंगे या नहीं। मगर इसके लिए यही उम्मीद रहेगी कि उन्हें आखिरी टी20 में मौका दिया जाए।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा के अजीतवाल कस्बे में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में आज सुबह-सुबह मरीज बनकर आए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के नवनियुक्त

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क