View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Trisha Gongadi of Team India will make a great record in the final : अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमों के बीच एक और फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। 7 महीने पहले भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी और चैंपियन बनी। रविवार 2 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत के लिए फेवरेट मानी जा रही है। उसके पास बैक टू बैक दो बार चैंपियन बनने का मौका है। 

अभी तक शानदार फॉर्म में दिखी त्रिशा 

भारत की स्टार ओपनर त्रिशा गोंगडी अहम भूमिका निभा सकती हैं। वो अभी तक शानदार फॉर्म में दिखी हैं। अगर फाइनल में भी वो बल्ले से दम दिखाने में सफल रहीं तो टीम इंडिया 2023 के बाद दोबारा इस ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है। 

त्रिशा के आसपास कोई बल्लेबाज नहीं 

साथ ही त्रिशा खुद भी एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं। इसका मतलब है कि त्रिशा के आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं है और वो इस रिकॉर्ड के साथ ही टूर्नामेंट खत्म करेंगी। उनके बाद सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की डेविना पेरिन ने बनाए हैं। पेरिन के नाम 176 रन है। 

त्रिशा फाइनल में बनाएंगी ये रिकॉर्ड

त्रिशा भारतीय टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी रही हैं। वो इस टूर्नामेंट में अभी तक 6 पारियों में 66.25 की औसत और 149 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 265 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया और अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। 

श्वेता सहरावत को पीछे छोड़ सकती हैं

लेकिन हम इसकी बात नहीं कर रहे हैं। वो इससे भी बड़ा रिकॉर्ड कायम करने के कगार पर हैं। दरअसल, सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज श्वेता सहरावत के नाम है। श्वेता ने इस रिकॉर्ड को 2023 में अपने नाम किया था। उन्होंने 99 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 297 रन ठोक दिए थे। 

दूसरी ओपनर जी कमलिनी पर नजरें 

अगर त्रिशा साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 33 रन बना देती हैं। ये रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। त्रिशा के अलावा भारत की दूसरी ओपनर जी कमलिनी पर भी नजरें रहेंगी। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 6 मैच में 45 की औसत और 135 रन बनाए हैं। 

वैष्णवी और आयुषी बरपाएंगी कहर?

गेंदबाजी की बात करें तो वैष्णवी शर्मा और आयुषी शुक्ला ने पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचा रखा है। वैष्णवी अभी तक 15 विकेट चटका चुकी हैं और एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी कायम कर चुकी हैं। वहीं आयुषी 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फाइनल में फिर से सफलता की उम्मीदें रहेंगी। 

फाइनल में टीम इंडिया का स्क्वॉड

जी कमलिनी (विकेटकीपर), त्रिशा जी, सानिका चाल्के, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वीर अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशिता वीजे, शबनम शाकिल, पारुनिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा, भाविका अहिरे, दृति केसरी, अनंदिता किशोर, सोनम यादव।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क