View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

India won the first match of T20 series by 7 wickets : इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीत लिया है। जीहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाल मचा दिया है। इंग्लैंड ने 133 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती इस जीत के हीरो रहे। अगला मैच 25 जनवरी को चेन्नई में होगा। 

अभिषेक की 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 41 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे तब अभिषेक ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी। अभिषेक ने 34 गेंदों पर कुल 79 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके जड़े। इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। हालांकि संजू सैमसन 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके। अभिषेक और तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 84 रनों की पार्टनरशिप हुई। तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ही सफल रहे। उन्होंने ही यह दोनों विकेट हासिल किए।  

अर्शदीप बने ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लेते ही अर्शदीप ने इतिहास रच दिया है। वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 80 मैचों में 96 विकेट लिए। अर्शदीप ने 61वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। अर्शदीप सिंह शुरुआत से ही इंग्लिश टीम पर पूरी तरह हावी नजर आए।  

सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले भारतीय

97 विकेट – अर्शदीप सिंह (61 मैच)

96 विकेट – युजवेंद्र चहल (80)

90 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (87)

89 विकेट – जसप्रीत बुमराह (70)

89 विकेट – हार्दिक पंड्या (110)

कप्तान बटलर का अर्धशतक नहीं आया काम

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप ने पहले ही ओवर में फिल साल्ट इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में बेन डकेट को चलता किया  इस तरह इंग्लैंड टीम ने 17 रनों पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया। मगर इसके बाद कप्तान जोस बटलर ने टीम को संभाला और स्कोर 50 के पार पहुंचाया. बटलर ने 34 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. आखिर में बटलर 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुए। 

8 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा 

वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर 65 रनों पर तीसरा और चौथा झटका दिया। इन सबके बीच इंग्लैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। आखिर में इंग्लैंड टीम 132 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं। 

इंग्लैंड पर हमेशा भारी रही है भारतीय टीम

टी20 में भारतीय टीम हमेशा ही इंग्लैंड पर भारी रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम ने 14 मैच जीते, जबकि 11 में इंग्लैंड को सफलता मिली है। भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी दिखा है। इससे पहले भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच घमासान मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था तब सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम को 68 रनों से करारी शिकस्त दी थी। 

भारतीय प्लेइंग-11: अभ‍िषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), त‍िलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्द‍िक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क