View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Indian Kho-Kho team became champion, created history by winning the World Cup title : भारतीय महिला खो-खो टीम ने वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम ने फाइनल में नेपाल को 78-40 से करारी शिकस्त दी है। भारत और नेपाल के बीच यह फाइनल मुकाबला दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्‍टेडियम में खेला गया। प्रियंका इंगले की कप्तानी वाली भारतीय खो-खो टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 66-16 से हराया था। साथ ही खो-खो का पहला वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। 

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया

फाइनल में नेपाल ने टॉस जीतकर डिफेंस चुना था। मुकाबले के शुरुआत से ही भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा था। पहली पारी में भारतीय महिला खो-खो टीम ने 34 पॉइंट्स हासिल किए। दूसरी पारी में नेपाल टीम ने अटैक किया और 24 पॉइंट्स जोड़े। इस दौरान भारतीय महिला खो-खो टीम को भी एक पॉइंट मिला। हाफ टाइम में भारतीय टीम 35-24 के अंतर से आगे रही थी। 

आखिरी पारी में नेपाल को किया चारों खाने चित

इसके बाद भारतीय महिला खो-खो टीम ने तीसरी पारी में अपनी बढ़त को और मजबूत किया। इस पारी में टीम ने 38 अंक हासिल किए और स्‍कोर एक समय 73-24 हो गया जबकि आखिरी यानी चौथी पारी में नेपाल की टीम ने शानादार खेल दिखाया, लेकिन वो खिताब नहीं जीत सकी। चौथी पारी में नेपाल टीम ने 16 अंक हासिल किए, जबकि भारतीय महिला खो-खो टीम ने उस पारी में भी 5 पॉइंट्स हासिल किए। इसी के साथ मैच में आखिरी यानी फाइनल स्कोर 78-40 रहा।  

भारतीय टीम ने इस तरह बाकी टीमों को हराया

इस टूर्नामेंट में सिर्फ नेपाल की टीम ही इकलौती ऐसी टीम रही, जिसके खिलाफ भारत की जीत का अंतर 50 अंक से कम रहा। बता दें कि इस महिला खो-खो वर्ल्‍ड कप में कुल 19 टीमें शामिल हुई थीं। भारतीय महिला खो-खो टीम टूर्नामेंट में अजेय रही। जिसके साथ भारतीय महिला खो-खो टीम ने इतिहास रच दिया और खो-खो का यह पहला वर्ल्‍ड कप सीजन अपने नाम किया। भारतीय टीम ग्रुप-ए में थी। उसके साथ ईरान, मलेशिया और साउथ कोरिया की टीमें थीं। 

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने धांसू खेल दिखाया

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने धांसू खेल दिखाते हुए साउथ कोरिया को 176-18, ईरान को 100-16 और फिर मलेशिया को 100-20 के अंतर से हराया। अपने ग्रुप में टॉप करते हुए भारतीय महिला खो खो टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यहां बांग्‍लादेश को 109-16 से हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 66-16 से बाजी मारी। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा के अजीतवाल कस्बे में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में आज सुबह-सुबह मरीज बनकर आए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के नवनियुक्त

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क