View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

15 January became historic for Indian cricket : भारतीय क्रिकेट में 15 जनवरी… यह तारीख अब ऐतिहासिक हो गई है। इस दिन भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने वनडे क्रिकेट में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। एक ऐसा गजब संयोग बना है, जिसे सुनकर फैन्स भी खुश होंगे। इसमें एक कॉमन और सबसे बड़ा रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का है। पुरुष टीम ने 15 जनवरी 2023 को यह उपलब्धि हासिल की थी। अब इसके 2 साल बाद भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की है। पहले बात पुरुष टीम की कर लेते हैं…

अटूट है भारतीय पुरुष टीम का ये रिकॉर्ड

दरअसल, जनवरी 2023 में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई थी तब दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज हुई थी। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को 2-1 से जीती थी जबकि वनडे सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया था। सीरीज का आखिरी यानी तीसरा वनडे मैच आज ही के दिन तिरुवनंतपुरम में खेला गया था। यह वनडे भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा था। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने भी यह उपलब्धि हासिल की मगर 317 रनों का यह रिकॉर्ड अब भी अटूट है। 

विराट और सिराज ने किया धांसू प्रदर्शन

विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के धांसू प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने यह मैच 317 रनों के अंतर से जीता था, जो वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नाम यह रिकॉर्ड था, जिसने 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से पराजित किया था यानी कि तब पहली बार किसी टीम ने वनडे इंटरनेशनल में 300 या उससे ज्यादा रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने एक बार और 300+ रन से जीत दर्ज की। 

वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

317- भारत vs श्रीलंका, 2023, तिरुवनंतपुरम

309- ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स, 2023, दिल्ली

304- जिम्बाब्वे vs अमेरिका, 2023, हरारे

302- भारत vs श्रीलंका, 2023, वानखेड़े

290- न्यूजीलैंड vs आयरलैंड, 2008, एबरडीन

अब भारतीय महिला टीम ने बनाया धांसू रिकॉर्ड

2 साल बाद यानी 15 जनवरी 2025 को भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (15 जनवरी) को इतिहास रच दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 304 रनों से करारी शिकस्त दी। यह महिला क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय महिला टीम ने 300 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से वनडे क्रिकेट में जीत दर्ज की। 

भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 435 रन बनाए

इससे पहले भारतीय टीम के नाम 249 रन के अंतर से जीत का रिकॉर्ड दर्ज था, जो उसने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ही दर्ज किया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आयरलैंड को इस वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 435 रन बनाए, जो अपने घर में टीम इंडिया का सबसे बड़ा वनडे स्कोर (महिला-पुरुष दोनों में) है। 

बड़ा स्कोर बनाने वाली पहली एशियाई टीम

पुरुष या महिला वनडे दोनों ही क्रिकेट में पिछला रिकॉर्ड 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम ने बनाया था तब भारतीय टीम ने 418/5 के स्कोर बनाया था। इसके साथ ही भारतीय टीम वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली एशिया की पहली महिला टीम भी बन गई है। वनडे में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एक पारी में रन बनाने का र‍िकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। यह र‍िकॉर्ड उसने आयरलैंड के ख‍िलाफ ही साल 2018 में बनाया था। 

महिला वनडे में 400 से ज़्यादा का स्कोर

491/4 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

455/5 – NZ-W बनाम PAK-W, क्राइस्टचर्च, 1997

440/3 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

435/5 – IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025

418 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

412/3 – AUS-W बनाम DEN-W, मुंबई, 1997

महिला वनडे में IND-W के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

188 – दीप्ति शर्मा बनाम IRE-W, पोटचेफस्ट्रूम, 2017

171* – हरमनप्रीत कौर बनाम AUS-W, डर्बी, 2017

154 – प्रत‍िका रावल बनाम IRE-W, राजकोट, 2025

143* – हरमनप्रीत कौर बनाम ENG-W, कैंटरबरी, 2022

138* – जया शर्मा बनाम PAK-W, कराची, 2005

महिला वनडे पारी में सबसे अध‍िक बाउंड्री

71 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

59 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

57 – IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025

56 – ENG-W बनाम SA-W, ब्रिस्टल, 2017

53 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018

महिला वनडे में सबसे तेज शतक

मेग लैनिंग: 45 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2012/13

करेन रोल्टन: 57 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका महिला, 2000/01

सोफी डिवाइन: 59 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2018

हर्षिता जयांगनी: 60 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2023

मैडी ग्रीन: 62 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2018

नैट साइवर: 66 गेंद बनाम श्रीलंका महिला, 2023

शार्लोट एडवर्ड्स: 70 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2011/12

स्मृति मंधाना: 70 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2024

महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक

मेग लैनिंग – 103 मैचों में 15 शतक

सुजी बेट्स – 168 मैचों में 13 शतक

टैमी ब्यूमोंट – 126 मैचों में 10 शतक

स्मृति मंधाना – 97 मैचों में 10 शतक

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क