View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Child is Bollywood first superstar, evicts wife from property worth billions : बॉलीवुड में कई दिग्गज कलाकार हुए जिन्हें उनके चाहने वाले कभी नहीं भूल पाएंगे. भले ही वो सितारे आज इस दुनिया में न हो लेकिन उनका काम और नाम दोनों ही अमर हो चुके हैं। आज हम ऐसे ही एक सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, जिनकी मां ने बचपन में ही उन्हें चाचा-चाची को गोद दे दिया था। ये बच्चा आगे जाकर पहले थियेटर और फिर फिल्मों में आया और बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार बना अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। उस दौर में इस सुपरस्टार के पीछे लाखों लड़कियां दीवानी थी। जी हां, तस्वीर में दिख रहा ये मासूम बच्चा बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार की है।

6 भाई-बहन में सबसे छोटे थे राजेश

राजेश खन्ना के कुल 6 भाई-बहन थे, जिनमें राजेश सबसे छोटे थे। राजेश खन्ना के पिता का नाम नंदलाल खन्ना और माता का नाम चंद्रानी देवी था। राजेश खन्ना के चाचा चुन्नीलाल को कोई औलाद नहीं थी इसलिए उन्होंने राजेश को गोद ले लिया। चुन्नीलाल और उनकी पत्नी लीलावती खन्ना ने राजेश खन्ना की परवरिश बहुत ही अच्छे से की थी। राजेश खन्ना शूटिंग पर अक्सर लेट पहुंचते थे। पहली ही फिल्म की शूटिंग पर वह लेट पहुंचे थे। शूटिंग 8 बजे से शुरू होने थी और ‘काका’ 11 बजे पहुंचे।  हालांकि राजेश खन्ना एक बेहद सफल एक्टर रहे। 

लगातार 15 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड 

उनके नाम लगातार 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी हैं। 60-70 के दशक में उनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं था। राजेश खन्ना का साल 2012 में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे और कैंसर से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त राजेश खन्ना की नेट वर्थ 1000 करोड़ रुपये यानी 10 अरब थी। राजेश खन्ना ने करियर में स्टारडम की खूब ऊंचाइयां छूईं। कहा जाता है कि उन्होंने आखिरी समय में अपनी वसीयत बदल दी थी और अपनी पत्नी को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति अपनी बेटियों के नाम कर दी थी। 

करीब तीन साल तक अफेयर चला

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच करीब तीन साल तक अफेयर चला। इसके बाद 1973 में दोनों ने शादी की। बताया जाता है कि शादी के वक्त राजेश खन्ना उम्र में डिंपल से लगभग दोगुने बड़े थे। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की दो बेटियां हैं, ट्विंकल और रिंकी हैं। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। डिंपल ने कभी उन्हें तलाक नहीं दिया लेकिन दोनों अलग रहते थे। ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी पिता को याद करते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ट्विंकल ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा के अजीतवाल कस्बे में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में आज सुबह-सुबह मरीज बनकर आए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के नवनियुक्त

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क