View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर में नए साल की रात जहां लोग जश्न में डूबे रहे, वहीं ईस्टवुड और रॉयल किंग रिजॉर्ट में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। ईस्टवुड में लोगों और स्टाफ के बीच झड़प की सूचना सामने आई, जबकि रॉयल किंग रिजॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी को लेकर जमकर विवाद हुआ।

रॉयल किंग रिजॉर्ट पहुंचे लोगों का आरोप है कि रिजॉर्ट की ओर से न्यू ईयर इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसकी एंट्री फीस 700 रुपये बताई गई थी। लेकिन मौके पर पहुंचने पर कुछ लोगों से 2500 -2500 रुपये वसूले गए, इसके बावजूद उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई और गेट बंद कर दिए गए। इससे लोगों में रोष फैल गया।

पीड़ितों का कहना है कि पार्टी का आयोजन कुछ युवकों कि तरफ से किया गया था, जिसमें एंट्री फीस बाद में बढ़ा दी गई। अंदर प्रवेश के बाद खाने के लिए अलग से पैसे लिए गए और रात करीब 11 बजे कार्यक्रम अचानक बंद कर दिया गया। आरोप है कि कार्यक्रम की अनुमति शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक की थी, बावजूद इसके डीजे बंद कर दिया गया और कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाया गया।

बिना अनुमति इवेंट और ठगी के आरोप

लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि रिजॉर्ट में नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने पार्टी पर 12 से 13 हजार रुपये तक खर्च किए, लेकिन न तो सुविधाएं मिलीं और न ही खाने की व्यवस्था की गई। कुछ लोगों ने 1500 रुपये की एंट्री के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि कार्यक्रम के लिए पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि रिजॉर्ट में फिलहाल कोई मैनेजर या सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं था, जबकि अन्य कर्मचारियों को दस्तावेज थाने में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि बिना अनुमति इवेंट, शराब परोसने या नाबालिगों को शराब देने जैसे आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत का एक बहुत बड़ा हिस्सा इन

|

|

|

|

|

|

फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी मकान की दीवार

|

|

|

पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका-ईरान के कारण पूरी दुनिया में कच्चे

|

|

|

फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी मकान की दीवार

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क