View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

लुधियाना के कोहाड़ा क्षेत्र के गांव शालू (बेनी) में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम समरदीप की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपनी मां के साथ बड़ी बहन को स्कूल वैन में बैठाने के लिए घर के बाहर आया था।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे BITS स्कूल की वैन बच्चों को लेने पहुंची थी। इसी दौरान वैन आगे बढ़ी और मासूम उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन के आगे और पीछे दोनों पहिए बच्चे के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से निकल गया। लोगों ने उसका पीछा कर नजदीकी गांव के पास वैन को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पकड़े जाने पर चालक ने खुद को निर्दोष बताया। इस पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों का दावा है कि स्कूल वैन चला रहा युवक करीब 19 साल का है और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस चालक के लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और चालक की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला या लापरवाही साबित हुई तो संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

|

|

|

पंजाब कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व विवाद को लेकर पार्टी

|

|

|

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ अमेरिकी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मानसून की बारिश थम गई

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क