ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में मनोरंजन और नाइटलाइफ़ के शौकीनों के लिए एक नया और शानदार ठिकाना Ten-10 शुरू हो गया है। 25 फरवरी को आयोजित एक भव्य समारोह में टेनटेन माइक्रोब्रूरी, मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट और ओपन स्काई बार का ग्रैंड लॉन्च किया गया।
‘बंबूकाट 2’ की स्टारकास्ट पहुंची ओपनिंग पर
इस खास मौके पर पंजाबी फिल्म ‘बंबूकाट 2’ की पूरी स्टार कास्ट ने शिरकत की, जिसमें एमी विर्क, बीनू ढिल्लों और सिप्पी गिल जैसे दिग्गज कलाकारों के आने से कार्यक्रम में चार-चांद लग गए। सभी कलाकारों ने रेस्टोरेंट के कुजीन को टेस्ट किया और उन्हें बेहद बेहतरीन लगा।
एक्टर बीनू ढिल्लों ने कहा कि रेस्टोरेंट की वाइब, एंबियंस काफी अच्छी है और सबसे खास है इनका फूड। इसलिए सबको यहां अपनी फैमिली के साथ आना चाहिए। क्योंकि वे अगर एक बार आएंगे तो उन्हें कहीं और जाना ही नहीं पड़ेगा।
15 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है
यह नया प्रोजेक्ट एंत्रप्रेन्योर शुभकरमन सिंह, हरकीरत सिंह, कुर्बान सिंह, अर्जुन सिंह और सरताज सिंह की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस टीम के पास ब्रूअरी और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में 15 साल से भी ज्यादा का अनुभव है और इन्हें पंजाब में पहली माइक्रोब्रूरी शुरू करने का श्रेय भी जाता है।
जर्मन तकनीक की ताज़ा बीयर है खासियत
इस बार उन्होंने जालंधर को शहर का सबसे बड़ा रूफटॉप अनुभव दिया है, जहां खुले आसमान के नीचे लोग बेहतरीन समय बिता सकते हैं। टेनटेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी माइक्रोब्रूरी है। यहां असली जर्मन प्लांट और शुद्ध जर्मन सामग्रियों का इस्तेमाल कर ताज़ा बीयर तैयार की जाती है।
जालंधर के नाइटलाइफ को नए लेवल पर लेकर जाना है
Ten-10 रेस्टोरेंट के मालिकों के मुताबिक उनका उद्देश्य जालंधर के डाइनिंग और नाइटलाइफ़ अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाना है। मेहमानों के मनोरंजन के लिए यहां हर शाम लाइव बैंड की परफॉरमेंस होगी। साथ ही यहां का मल्टी-कुज़ीन मेन्यू और छोटी-बड़ी सभाओं के लिए बैंकट की सुविधा इसे शहर का एक प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन बनाती है।