ख़बरिस्तान नेटवर्क : TMC जब से पश्चिम बंगाल का चुनाव हारी है, तब से उसके लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पहले जहां विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया तो वहीं अब सांसद भी पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। TMC के 21 सांसदों ने भाजपा के बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है।
भाजपा इंचार्ज के साथ नेताओं ने मीटिंग
भाजपा इंचार्ज के साथ मीटिंग में काकोली घोष, शताब्दी रॉय, अबू ताहिर, अरूप चक्रवर्ती, खलीलुर रहमान, शर्मिला सरकार, असित मल, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और प्रसून बनर्जी मौजूद रहे। बाकी सांसदों के नाम सामने नहीं आए हैं। 21 में से लोकसभा और राज्यसभा के कितने सांसद थे यह साफ नहीं हो पाया है।
3 जून को अलग हुए 58 विधायक
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में 28 साल के इतिहास में पहली बार औपचारिक तौर पर टूट सामने आई है। बुधवार को 58 बागी विधायकों ने पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को समर्थन पत्र दिया। इसमें मांग की गई कि ऋतब्रत को नेता विपक्ष घोषित किया जाए। स्पीकर ने मंजूरी दे दी।