जालंधर के फिल्लौर में रेलवे फाटक के पास बने रेलवे पुल से बाइक गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर जालंधर से लुधियाना जा रहे थे।
बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरई
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर एक टिपर पंचर होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई और दोनों युवक नीचे जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया। हादसे में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, लोगों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई।
जांच में जुटी पुलिस
फिल्लौर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना रेलवे पुलिस को भी दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।