View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Australia made world record, defeated England in Champions Trophy 2025 : लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वो कारनामा किया जो इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में कभी नहीं हुआ था। 1975 से लेकर 2024 तक कभी भी किसी टीम ने ICC इवेंट में 350 या इससे अधिक रनों का पीछा नहीं किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 351 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस पहाड़ के नीचे दब जाएगी, लेकिन जोश इंग्लिस के इरादे कुछ और थे। 

आखिर तक जारी रहा ये सिलसिला 

ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर ने पहली गेंद से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर अटैक किया और आखिर तक ये सिलसिला जारी रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 15 गेंदें शेष रहते ही इस विशाल टारगेट का पीछा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही कंगारुओं ने पाकिस्तान का घमंड भी चकनाचूर कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने ना सिर्फ 352 रनों का पीछा कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार शुरुआत की, बल्कि पाकिस्तान के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा पाक का घमंड

दरअसल, इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। पाक ने 2023 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों का पीछा किया था। अब उनका ये रिकॉर्ड इतिहास बन चुका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 352 रन का पीछा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस ऐतिहासिक जीत में धाकड़ विकेट कीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस का सबसे अहम किरदार रहा। 

ICC इवेंट में सबसे सफल रन चेज

ऑस्ट्रेलिया 352 बनाम इंग्लैंड, लाहौर 2025

पाकिस्तान 345 बनाम श्रीलंका, हैदराबाद 2023

आयरलैंड 329 बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011

इंग्लिस ने अंग्रेजों को किया बर्बाद

जब वो बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट में थी। 4 विकेट गिर चुके थे। इंग्लिस ने पहली गेंद पर ही शानदार चौका जड़कर बता दिया कि वो यहां जीतने आए हैं। उनके और एलेक्स कैरी के बीच 146 रनों की कीमती साझेदारी हुई। 69 रन बनाकर कैरी आउट हो गए लेकिन इंग्लिस ने अंग्रेजों की पिटाई जारी रखी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 86 गेंदों में 120 रनों की अद्भुत पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी 15 गेंदों पर 32 रन बनाए और दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क