पंजाब : AAP विधायक मोहिंदर भगत ने बुधवार को जालंधर के बस्ती शेख इलाके में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ‘लोक मिलनी’ पहल लोगों की शिकायतों के निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मोहिंदर भगत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि मावां-धियां सत्कार योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से भी बड़ी संख्या में परिवारों को राहत मिली है।
कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम करती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन सिंह बंटी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।