View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम बिक सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मैकडॉवल्स व्हिस्की बनाने वाली कपंनी यूनाइटिड स्पिरिट लिमिटेड (USL) इसे 2 बिलियन डॉलर यानि के 17 हजार करोड़ रुपए में बेचने पर विचार कर रही है। यह पहले विजय माल्या की ही कंपनी थी। पर माल्या के दिवालिया होने पर USL को ब्रिटिश लिकर कंपनी डियाजियों ने खरीद लिया। 

क्यों RCB को बेच रही है डियाजियो

दरअसल डियाजियो एक शराब की कंपनी है, जिसका मुख्य काम शराब का बिजनेस करना है। अब कंपनी सिर्फ शराब के बिजनेस पर ही फोकस करना चाहती है। तो वहीं आईपीएल चैंपियन बनने के बाद टीम की ब्रैंड वैल्यू भी काफी ज्यादा बढ़ गई है तो इसलिए कंपनी इसे बेचने पर विचार कर रही है।

आईपीएल की होगी सबसे बड़ी डील

अगर डियाजियो RCB को बेचने का फैसला करती है तो यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी। क्योंकि आईपीएल की दो जब दो नई टीमें जोड़ी गई थीं तब लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपए में RPSG ग्रुप ने खरीदा था। तो वहीं CVC कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपए में गुजरात टीम को खरीदा था। ये अब तक की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी खरीद डील्स मानी जाती हैं। 2 बिलियन डॉलर यानी, करीब 17,000 करोड़ रुपए की RCB की वैल्यूएशन लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स की खरीद से कहीं ज्यादा है। 

इतने में विजय माल्या ने खरीदी थी टीम

साल 2008 में विजय माल्या ने 111 मिलियन डॉलर में RCB टीम को खरीदा था। उस समय के हिसाब से तब इसकी कीमत 476 करोड़ रुपए थी और यह दूसरी सबसे महंगी टीम थी। माल्या की  USL के जरिए RCB का मालिकाना हक था। 2014 में डियाजियो ने USL में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी और 2016 तक माल्या के बाहर होने के बाद RCB की पूरी मालकियत डियाजियो के पास आ गई। अभी RCB का संचालन USL की सब्सिडियरी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) करती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

Grok से अश्लील तस्वीरें नहीं बनेंगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X

|

|

|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में हुई अपनी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार

|

|

|

न्यूज़ीलैंड से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है।

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क