View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : IPL Final में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। पर इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश का 60 फीसदी अनुमान है। इससे पहले मुंबई-पंजाब के मैच में भी बारिश हुई थी। जिस कारण मैच 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ था।

बारिश के कारण रखा गया रिजर्व डे

अगर बारिश के कारण आज का मैच नहीं हो पाता तो 4 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा। अगर कल भी मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया फिर पंजाब किंग्स की टीम को विजेता बना दिया जाएगा। क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम ने ग्रुप स्टेज में पहले नंबर पर रही थी, तो वहीं बेंगलुरु की टीम दूसरे नंबर पर रही थी

पंजाब का पलड़ा भारी

11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब का पलड़ा भारी दिख रहा है। क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। क्वालिफायर 2 में मुंबई को हराकर टीम के हौंसले बढ़े हुए हैं। टीम ने एकजुट होकर परफॉर्म किया था और मुंबई को बाहर का रास्ता दिखाया था। पंजाब को चैंपियन बनाने के लिए टीम के इन खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी।

इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार

प्रियांस-प्रभसिमरन- पंजाब के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन धुआंधार बल्लेबाजी की है। दोनों ही बल्लेबाजों ने ओपनिंग पर आकर पावरप्ले का अच्छा फायदा उठाया है और टीम को सधी हुई शुरूआत दी। दोनों बल्लेबाजों से फाइनल में भी कुछ ऐसी ही शुरूआत चाहिए।

श्रेयस अय्यर – पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से एक बार फिर सभी फैंस को उम्मीद होगी कि जिस तरह से उन्होंने मुंबई के खिलाफ बैटिंग करके मैच जिताया था, उसी प्रदर्शन को फाइनल में भी दोहराएं। अय्यर ने इस सीजन अहम मौके पर बड़ी पारियां खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है।

जोश इंग्लिश – जोश इंग्लिश को टीम में मौका देने के लिए श्रेयस अय्यर ने अपनी बैटिंग पोजिशन तक छोड़ दी। इंग्लिश भी कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने क्वालिफायर 2 में बुमराह के एक ओवर में 20 रन बनाकर मुंबई की गेंदबाजी को बिखेर दिया। जिस कारण पंजाब की टीम को लक्ष्य हासिल करने में आसानी हुई।

युजवेंद्र चहल – लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम के प्रमुख स्पिनर हैं। वह बेंगलुरु के टीम से खेल चुके हैं और वह इसी का फायदा उठा सकते हैं। चहल पर जिम्मेदारी होगी कि वह मिडिल ओवर्स में विकेट चटकाएं और बेंगलुरु की टीम को बैकफुट पर धकेल दें।

अर्शदीप सिंह – अर्शदीप सिंह को बेंगलुरु को शुरूआती झटके देने का काम करना होगा। वह इस सीजन बखूबी अपना काम करते हुए भी दिखाई दिए हैं। उन पर जिम्मेदारी होगी कि वह सॉल्ट और कोहली की जोड़ी को जल्द से जल्द तोड़ें और टीम को बड़ी सफलता दिलाएं।

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2016 में लागू की गई नोटबंदी का

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क