View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी वनडे क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है।  उन्होंने अपने इंटरनेशनल वनडे करियर में कुल 149 मैच खेले जिसमें उन्होंने 3390 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़े। साल 2023 वर्ल्ड कप में मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा था जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती मैचों के बाद बनाया मन

आपको बता दें कि मैक्सवेल ने यह फैसला एकदम से नहीं लिया है। उन्होंने ‘फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती मैचों के बाद से ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया था। उन्होंने लाहौर में खेले गए एक मैच का जिक्र करते हुए कहा कि, “वहां की हार्ड आउटफील्ड पर खेलने के बाद मुझे काफी तकलीफ महसूस हुई। शरीर ने जैसे जवाब देना शुरू कर दिया था।”

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली 201 रन की पारी

ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी नाबाद 201 रन की पारी को याद करते हुए कहा, “उस दिन फील्डिंग के दौरान आउटफील्ड गीली और फिसलन भरी थी। मेरे शरीर ने पहले ही मैच के बाद से ठीक तरह से रिकवर नहीं किया था। मुझे लगने लगा था कि अब शरीर वनडे की मांग के अनुसार साथ नहीं दे पा रहा। मैं खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश कर रहा था लेकिन अब ऐसा लगता है कि टीम को बेहतर ऑप्शन की जरूरत है।”

2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो नया खिलाड़ी

मैक्सवेल ने साफ कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर जॉर्ज बेली से बात कर यह फैसला शेयर किया है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं 2027 वर्ल्ड कप तक वनडे क्रिकेट खेल पाऊंगा। ऐसे में अब मेरा मानना है कि टीम को नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए जो उस टूर्नामेंट के लिए तैयार हो सकें ”हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि वे अब भी टी20 फॉर्मेट में खेलते रहेंगे और 2025 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी फिटनेस बनाए रखेंगे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2016 में लागू की गई नोटबंदी का

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क