View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

7:58 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

Mithun Chakraborty lives in a house worth Rs 45 crore, keeps 76 dogs, see beautiful photos of the actor house : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में अपना स्थान रखते हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में अपना कदम साल 1976 में रखा था। 80 के दशक की शुरुआत में वे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे। 80 और 90 के दशक में उनका खूब जलवा देखने को मिला। एक आम आदमी से उन्होंने स्टार और फिर सुपरस्टार तक का सफर तय किया। 

फैंस के बीच कफी शोहरत पाई

72 वर्षीय मिथुन ने आगे जाकर राजनीति की दुनिया में भी हाथ आजमाया। आज वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है। उम्र के सात दशक पूरे कर चुके मिथुन अब भी फ़िल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने फैंस के बीच काफी शोहरत पाई। वहीं उन्होंने अपने लंबे करियर में खूब दौलत भी कमाई। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती करोड़ों अरबों रूपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास मुंबई में एक बेहद कीमती बंगला भी है। 

घर में सुख सुविधा की हर चीज 

मिथुन चक्रवर्ती एक लग्जरी लाइफ जीते है। उनके घर में सुख सुविधा की लगभग हर चीज मौजूद है। बता दें कि मिथुन का यह घर मड आइलैंड में बना हुआ है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इसकी खूबसूरती के जैसे ही कीमत भी है। मिथुन के पास कई प्रॉपर्टी है। इनमें से उनका घर काफी ख़ास है। बता दें कि मिथुन के पास मुंबई के बांद्रा में भी आलीशान घर है हालांकि वे अपना अधिकतर समय आमद आइलैंड वाले बंगले में बिताते है। यह घर कई वर्गफुट में फैला है। 

मिथुन ने पाल रखे हैं 76 कुत्ते

मिथुन के इस घर में एक-दो नहीं बल्कि 76 कुत्ते है। मिथुन को कुत्तों का काफी शौक है। उन्होंने अपने घर में 6 दर्जन से ज्यादा कुत्ते पाले है। ये सभी कुत्ते मिथुन के घर की निगरानी करते है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मिथुन दा के घर के इन कुत्तों को किसी ख़ास शख्स की तरह ट्रीट किया जाता है। इन कुत्तों को ऐसी रुम में रखा जाता है। सभी कुत्तों को दिन में बांधकर रखा जाता है और रात को इन्हें खुला छोड़ दिया जाता है।

45 करोड़ है घर की कीमत

अब बात कर लेते है मिथुन दा के इस खूबसूरत से और कई वर्ग फुट में फैले घर की कीमत के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के घर की कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है। मिथुन दा लग्जरी घर और शानदार होटल्स के साथ ही लग्जरी कारों के मालिक भी हैं। उनके पास 1975 मॉडल मर्सिडीज बेंज, 1975 मॉडल फॉक्सवैगन, फॉक्सवैगन, फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें है। 

350 से ज्यादा फिल्मों में काम

मिथुन ने अपने साढ़े चार दशक के करियर में 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी शानदार फिल्मों में वारदात, अविनाश, जाल, डिस्को डांसर, भ्रष्टाचार, घर एक मंदिर, वतन के रखवाले, हमसे बढ़कर कौन, चरणों की सौगंध, हमसे है जमाना, बॉक्सर, बाजी, कसम पैदा करने वाले की, प्यार झुकता नहीं, करिश्मा कुदरत का, स्वर्ग से सुंदर जैसी फ़िल्में शामिल हैं। 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

पाकिस्तान में नमाज के बाद लोगों पर हमलापाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चनाब नगर में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई, जब अहमदी समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थल बेत-उल-महदी मस्जिद पर आतंकियों ने हमला कर दिया। पूरा पढ़ें पंजाब के इस जिले में लगी सख्त पाबंदियाअमृतसर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : समाज सेवा और युवाओं के बीच अपनी मुखरता के लिए पहचाने जाने वाले अनमोल खन्ना को हल्का कैंट (Jalandhar Cantt Constituency) का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उनकी जनसेवा की भावना, समर्पण और पिछले सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। जनता के मुद्दों को उठाना […]

|

|

|

पंजाब में 3 दिन तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावितजाब में रेल यात्रियों को आने वाले 3 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे विभाग ने 12, 13 और 14 अक्टूबर के लिए ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी किया है। पूरा पढ़ें पाकिस्तान में नमाज के बाद लोगों पर हमलापाकिस्तान के पंजाब प्रांत […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका ने ईरान के तेल और गैस व्यापार को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के अरबों डॉलर के तेल और गैस उत्पादों को वैश्विक स्तर पर भेजने में शामिल 50 से अधिक व्यक्तियों, कंपनियों और जहाजों पर बैन लगा दिया है। इन बैन की गई […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फाजिल्का शहर स्थित ऐतिहासिक शिरोमणि भगत नामदेव गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया, जब गुरुद्वारा कमेटी की प्रधानगी (अध्यक्षता) को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में कम से कम 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए […]

|

|

|

हंस राज महिला महाविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने ‘प्लास्टिक फ्री फ्यूचर’ और ‘एयर पॉल्यूशन कंट्रोल’ विषयों पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में फाइन आर्ट्स और मल्टीमीडिया विभाग की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को पर्यावरण […]

|

|

|

अमृतसर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (BNS) 2023 की धारा 163 के तहत जिले में कई सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। आदेश के अनुसार, अमृतसर (ग्रामीण) क्षेत्र में पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने, रोष रैलियों, धरनों, प्रदर्शनों और नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चनाब नगर में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई, जब अहमदी समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थल बेत-उल-महदी मस्जिद पर आतंकियों ने हमला कर दिया। यह हमला जुमे की नमाज़ (Friday Prayers) के तुरंत बाद हुआ। हालांकि, समुदाय के जांबाज वॉलंटियर्स की जवाबी कार्रवाई और बहादुरी के […]

|

|

|

पंजाब में रेल यात्रियों को आने वाले 3 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे विभाग ने 12, 13 और 14 अक्टूबर के लिए ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी किया है। जालंधर कैंट, साहनेवाल और अमृतसर सेक्शन (फिरोज़पुर डिवीजन) में आरसीसी बॉक्स डालने का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से कई ट्रेनों […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के पोस्टमॉर्टम को लेकर चंडीगढ़ में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। डॉक्टरों फोरेंसिक विशेषज्ञों और वीडियोग्राफी टीम के चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचने के बावजूद, परिवार का कोई भी सदस्य पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं है। परिवार ने DGP की गिरफ्तारी की मांग रखीपूरन कुमार […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क