View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Watch great films that will make it to Oscar 2025 while sitting at home :  जब से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 की घोषणा हुई है, हर कोई काफी उत्साहित है। इस लिस्ट में 323 फीचर फिल्मों की घोषणा की गई है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 की बेस्ट फिल्म कैटेगरी में 7 भारतीय फिल्मों ने जगह बनाई है। इस अवॉर्ड का इंतजार सिर्फ स्टार्स ही नहीं बल्कि फैंस भी करते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी फिल्में हैं और उन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

कंगुवा

साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘कंगुवा’ ने भी ऑस्कर 2025 की लिस्ट में अपनी दावेदारी पेश की है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

आदिजीविथ: द गोट लाइफ

‘आदिजीविथ: द गोट लाइफ’ भी ऑस्कर 2025 की रेस में शामिल हो गई है। साल 2024 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

संतोष

इस लिस्ट में शॉर्ट फिल्म ‘संतोष’ भी शामिल है, जो भारत की कहानी पर आधारित है। हालांकि, यह ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्म के तौर पर ऑस्कर अवॉर्ड 2025 तक पहुंच गई है। इसका निर्देशन संध्या सूरी ने किया है। इसे आप ओटीटी ओटीटी पर मुबी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर भी ऑस्कर 2025 की लिस्ट में शामिल हो गई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसे ऑस्कर लिस्ट में जगह मिल गई है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट

ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट को भी ऑस्कर 2025 की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस मूवी में दिव्या प्रभा, कनी कुसरुति, हृदु हारून और छाया कदम की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

गर्ल्स विल बी गर्ल्स

शुचि तलाटी द्वारा निर्देशित फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स को भी ऑस्कर 2025 की सूची में शामिल किया गया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में देखा जा सकता है।

पुतुल

ऑस्कर 2025 में एंट्री पाने वाली आखिरी भारतीय फिल्म पुतुल है। इसकी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इंदिरा धर हैं। यह एक बंगाली फिल्म है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में चाइना डोर पर बैन होने

|

|

|

लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटरलुधियाना में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े

|

|

|

CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियांफगवाड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क