View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने खेल के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 20 साल तक क्रिकेट खेला, जिसमें से 13 साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को समर्पित किए। पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में 2005 में डेब्यू किया था। उनका पहला मैच सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच फर्स्ट क्लास मुकाबला था।उन्होंने अपना आखिरी मैच भी फरवरी 2025 में गुजरात के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेला। 

सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान

पुजारा ने इंस्टाग्राम के जरिए क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “भारत की जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का अनुभव शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। लेकिन हर अच्छी चीज का अंत होता है और मैंने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

 

इंटरनेशनल करियर 13 साल लंबा रहा

पुजारा ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में टेस्ट डेब्यू किया। वहीं, 2013 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में वनडे डेब्यू किया। हालांकि, वनडे करियर लंबा नहीं चला, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 13 साल तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। उनका आखिरी टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून 2023 में खेला गया।

चेतेश्वर पुजारा ने 20 साल के क्रिकेट करियर में 278 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 71 टी20 मुकाबले खेले। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 21,301 रन बनाए, जिसमें 66 शतक शामिल हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 16 शतक के साथ 5,759 रन दर्ज हैं, जबकि टी20 में उन्होंने 1 शतक सहित 1,556 रन बनाए।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

|

|

|

पंजाब कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व विवाद को लेकर पार्टी

|

|

|

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ अमेरिकी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मानसून की बारिश थम गई

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क