View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ी देर रुक जाइए। क्योंकि दीवाली के बाद से जीएसटी स्लैब में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कारें सस्ती हो सकती हैं। कारें सस्ती होने से आपकी अच्छी-खासी बचत हो जाएगी। 

एक गाड़ी पर करीब 20 से 25 हजार रुपए तक की राहत

इसपर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर जीएसटी में करीब 11 प्रतिशत की कटौती होती है तो छोटी कारों की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि ग्राहकों को एक गाड़ी पर करीब 20 हजार रुपए से 25 हजार रुपए तक की राहत मिले। 

ये राहत खासकर उन खरीदारों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी जो अपनी पहली या छोटी कार खरीदना चाहते हैं। ये फायदा सिर्फ और सिर्फ हैचबैक कारों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Hyundai Exter और Tata जैसी कॉम्पैक्ट SUVs भी इसमें शामिल होंगी। अभी छोटी कारों पर कुल टैक्स करीब 41-42% तक है। 

1. Maruti Suzuki Alto K10 – मिडल क्लास की पहली पसंद

एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली): ₹4.23 लाख

कंपनी की असली लागत: ₹3.27 लाख

GST (28%) + सेस (1%): करीब ₹95,731

RTO चार्ज: ₹36,440

इंश्योरेंस: ₹25,251

FASTag: ₹850

इन सबको जोड़ने पर दिल्ली में Alto K10 की ऑन-रोड प्राइस करीब ₹4.85 लाख बनती है। इस कार पर खरीदार को कुल ₹1.57 लाख टैक्स और शुल्क चुकाने पड़ते हैं, यानी लागत प्राइस से लगभग 47% ज्यादा। अगर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया जाए तो खरीदार को लगभग ₹30,000 की बचत होगी।

2. Hyundai Creta – भारत की सबसे पॉपुलर SUV में से एक

एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली, बेस मॉडल): ₹11.10 लाख

कंपनी लागत: ₹7.40 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹3.70 लाख

RTO: ₹1.21 लाख

इंश्योरेंस: ₹47,849

अन्य चार्ज: ₹12,159

कुल ऑन-रोड प्राइस करीब ₹12.92 लाख

खरीदार को कंपनी लागत से लगभग ₹5.5 लाख ज्यादा चुकाने पड़ते हैं। टैक्स का बोझ यहां कंपनी लागत का करीब 75% है। अगर GST 18% कर दिया जाए तो ग्राहकों को लगभग ₹53,000 की बचत होगी।

3. Mahindra Scorpio N Z2 Petrol – दमदार SUV

एक्स-शोरूम प्राइस: ₹13.99 लाख

कंपनी लागत: ₹9.32 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹4.66 लाख

RTO: ₹1.51 लाख

इंश्योरेंस: ₹85,409

अन्य चार्ज: ₹14,492

ऑन-रोड प्राइस करीब ₹16.22 लाख

टैक्स और चार्ज मिलाकर ग्राहकों को कार की लागत से लगभग ₹7.18 लाख ज्यादा देने पड़ते हैं। यहां टैक्स बोझ करीब 78% है। अगर GST घटकर 18% हो जाए तो ग्राहकों को ₹67,000 की बचत होगी।

4. Toyota Fortuner – लग्जरी SUV का टैक्स बोझ

एक्स-शोरूम प्राइस: ₹36.05 लाख

कंपनी लागत: ₹24.03 लाख

GST (28%) + सेस (22%): ₹12.01 लाख

RTO: ₹3.60 लाख

इंश्योरेंस: ₹1.78 लाख

अन्य चार्ज: ₹36,450

ऑन-रोड प्राइस करीब ₹41.80 लाख

टैक्स और अन्य शुल्क मिलाकर ग्राहक को कार की असली कीमत से करीब ₹17.7 लाख ज्यादा चुकाना पड़ता है। टैक्स बोझ यहां 74% है। अगर GST घटकर 18% हो जाए तो ग्राहकों को ₹1.61 लाख की बचत होगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

इंग्लैंड में पंजाब की छात्रा की ह/त्या पंजाब के तरनतारन

|

|

|

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

|

|

|

पंजाब कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व विवाद को लेकर पार्टी

|

|

|

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ अमेरिकी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मानसून की बारिश थम गई

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क